Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजीव से रेस्टोरेंट में मिलीं सोनिया, वहीं प्यार हुआ:आने वाली किताब का किस्सा सुनाकर बोलीं- हमने खुशियों भरी दुनिया बसाई

    22 hours ago

    1

    0

    1970 के दशक में इंग्लैंड का एक अनजान शहर, पसंद के खाने की तलाश और एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई मुलाकात… सोनिया गांधी शायद तब नहीं जानती थीं कि ये पल उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हो जाएगा। कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात ने दोस्ती का रास्ता खोला। सोनिया ने कहा- यहीं से प्यार की शुरुआत हुई, हमने साथ मिलकर यादों की एक दुनिया बनाई। दशकों बाद सोनिया ने अपनी इस प्रेम कहानी के शुरुआती पन्ने खोले हैं। कांग्रेस नेता ने शनिवार को अपनी पहली X पोस्ट में इनका जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिंदगी की ये सब बातें उनकी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में मिलेंगी, जो 10 नवंबर को लॉन्च होगी। सोनिया की जिंदगी के 5 किस्से 1. पहली मुलाकात में ही राजीव पसंद आ गए सोनिया ने बताया कि राजीव गांधी से पहली बार मिलने पर उन्हें तुरंत लगा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ वह रहना चाहेंगी। बाद में उन्हें पता चला कि राजीव भी ऐसा ही महसूस करते थे। दोनों की दोस्ती पार्टियों, घूमने और छात्रों की बैठकों में साथ समय बिताने से आगे बढ़ी। उन्होंने कहा वह बहुत सौम्य दिखने वाले व्यक्ति थे। बेशक, वह बहुत अच्छे दिखते थे। लेकिन उनका सौम्य स्वभाव साफ नजर आता था। 2. इंदिरा से पहली मुलाकात और नए परिवार में ढलना राजीव से शादी के बाद सोनिया ने नेहरू-गांधी परिवार में अपनी जगह बनाई। आत्मकथा में अपनी सास और तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात और भारत में परिवार के साथ जीवन बिताने के अनुभवों का जिक्र है। उन्होंने लिखा कि यहां की भाषा, खानपान और संस्कृति से तालमेल बैठाना भी जीवन का हिस्सा था। किताब में हिंदी सीखने, साड़ी पहनने और भारतीय जीवनशैली अपनाने के बारे में भी लिखा है। 3. इंदिरा और राजीव की हत्या के बाद बदली जिंदगी 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने। सात साल बाद, 1991 में राजीव की भी हत्या कर दी गई। सोनिया ने बताया कि अपनों को खोने के दर्द ने उन्हें सार्वजनिक जीवन और राजनीति की ओर धकेला। इससे पहले वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नजरों से दूर रखना चाहती थीं। 4. राजीव की हत्या के बाद भी राजनीति से दूर रहीं 1991 में राजीव की हत्या के बाद भी सोनिया राजनीति से दूर रहीं। पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। 1996 तक कांग्रेस कमजोर होने लगी और पार्टी में कई गुट बन गए। 1997 में कांग्रेस को एकजुट करने के लिए सोनिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। 62 दिन बाद 1998 में वे कांग्रेस अध्यक्ष बन गईं। सोनिया 2017 तक अध्यक्ष रहीं, जो पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल है। 5. पीएम बनने का मौका मिला, लेकिन मनमोहन सिंह को चुना 2004 में कांग्रेस ने 14 सहयोगी दलों के साथ UPA बनाया। चुनाव के बाद लेफ्ट समेत कई दलों के समर्थन से UPA को 335 सांसदों का समर्थन मिला। सहयोगियों ने सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने 18 मई 2004 को पद ठुकरा दिया। इसके बाद मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने। हालांकि, NDA ने सोनिया के विदेशी नागरिक का मुद्दा उठाकर उनके पीएम बनने का विरोध किया। इसके कारण सोनिया ने पीएम पद ठुकरा दिया और मनमोहन सिंह को पीएम बनाने का प्रस्ताव रखा। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बनें। हालांकि, कहा जाता है कि पर्दे के पीछे रहकर सरकार की बागडोर सोनिया के हाथों में ही थी। --------------- ये खबर भी पढ़ें… सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर, इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया:नई किताब का वीडियो शेयर किया, यह 10 नवंबर को लॉन्च होगी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को पहली बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आने वाली किताब पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षा सचिव राजेश सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा:अब 2027 में रिटायरमेंट, मोदी सरकार में सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे डिफेंस सेक्रेटरी होंगे
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट का पैनल जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतें सुनेगा:गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान; पैलेट गन चलाने, महिलाओं से बदसलूकी के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment