Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्य ललित कला अकादमी अध्यक्ष ने की CM से भेंट:बुलंदशहर में कला संवर्धन पर चर्चा, पत्रिका का विमोचन और सुझाव दिए

    9 hours ago

    1

    0

    राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और सदस्य डॉ. दुर्जन सिंह राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान अकादमी द्वारा कला के संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्यों और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। अकादमी द्वारा विगत एक वर्ष में कराए गए शिविरों, प्रदर्शनियों, प्रतियोगिताओं तथा प्रकाशित मोनोग्राफ व उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के कैटलॉग का अवलोकन और विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. दुर्जन सिंह राणा द्वारा संपादित राज्य ललित कला अकादमी की "कला त्रैमासिक पत्रिका: भारतीय ग्रंथों में कला दर्शन" का विमोचन अपने कर-कमलों से किया। उन्होंने पत्रिका के कुशल संपादन और संयोजन हेतु डॉ. राणा को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आगामी कला त्रैमासिक अंक के प्रकाशन हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने भारतीय पौराणिक मंदिरों, धार्मिक स्थलों, आश्रमों और किलों-खंडहरों में व्याप्त कला को प्रकाश में लाने हेतु एक अलग अंक प्रकाशित करने और चित्रांकन कार्य करने का मार्गदर्शन व निर्देश दिया। इस अवसर पर अकादमी के सदस्य और उत्कृष्ट कलाकार डॉ. दुर्जन सिंह राणा ने मुख्यमंत्री को उनका एक अत्यंत सजीव व्यक्तिचित्र (पोर्ट्रेट) सप्रेम भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कलाकृति के संयोजन और चित्र में दर्शाए गए भाव की प्रशंसा की। चित्र में चित्रित दो छोटे बछड़ों को देखकर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "यह हमारे गोलू भोलू हैं।" इस विशेष अवसर पर अकादमी के माननीय सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा, डॉ. दुर्जन सिंह राणा और डॉ. आभा भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में पुलिस उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा:19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश
    Next Article
    पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद:अमरोहा में कोर्ट ने सुनाई सजा, शादी के तीन महीने बाद नदी में मिला था शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment