Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया:ललितपुर में बोले- बच्चों के सर्वांगीण विकास को ऐसे आयोजन उपयोगी

    3 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में मंगलवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता और जिला समन्वयक राहुल जैन के संयोजन में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने सभी बाल गणितज्ञों के मॉडलों और पोस्टरों का अवलोकन किया, उनके कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि मनोहर लाल पंथ ने सभी विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रत्येक कार्यक्रम उच्च कोटि के होते हैं। विषय विशेषज्ञ व्याख्यानकर्ता डॉ. रोहित वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, ने देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और कार्यों के विषय में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। जिला समन्वयक राहुल जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गणितीय मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शित किए गए मॉडलों में कोणों के प्रकार, थ्री डी नेट शेप, ग्राफ इन्वर्स, ट्रिग्नोमेट्री पार्क, वर्ग विधि, वर्ग प्रमेय, इंटरसेक्शन ऑफ सेट, एलसीएम, नंबर सिस्टम, लाइन्स एंड एंगल्स जैसे विषय शामिल थे। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने गणित पर आधारित विभिन्न आकर्षक पोस्टर भी प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका अजित जैन, सुषमा मौर्य, अनिल कुमार, विजय बहादुर सिंह, करुणाशंकर, अरविंद, रीना और नितिन शुक्ला ने निभाई। गणित मॉडल प्रदर्शनी में वेदांश ने प्रथम, जयपाल ने द्वितीय और पार्थ नयन, ओम साहू तथा अक्षांश साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित पोस्टर प्रतियोगिता में आदि जैन को प्रथम, शुभी मिश्रा को द्वितीय और रागनी को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में अनंत सेंगर ने प्रथम, तान्या ने द्वितीय और नैतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, निबंध प्रतियोगिता में अथर्व चतुर्वेदी प्रथम, वर्षा द्वितीय और कृष्णा यादव तृतीय रहीं। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, ललितपुर की ओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन राहुल जैन ने किया। अन्त में समस्त अतिथियों का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शैलेन्द्र श्रीमाली, विकास जायसवाल,राजेश दीक्षित,राम बाबू,राम कुमार, अनिल रैकवार, दीपक पटेल, जगमोहन कुन्नूलाल,कपिल,आनंदराम, प्रदुम्न एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बदला मौसम, धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी:ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर, गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका
    Next Article
    IPL में PBKS vs GT:पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी; गुजरात से अशोक शर्मा और किंग्स से कूपर कोनोली का डेब्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment