Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल गाजीपुर आएंगी:दिव्यांग बच्चों से करेंगी मुलाकात, BHU से पहुंची टीम कर रही जांच

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 27 फरवरी को गाजीपुर का दौरा करेंगी। इस दौरान वह 'तेरा गांव' के दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगी। राज्यपाल सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगी और ऑडिटोरियम में बच्चों से मिलेंगी। उनका कार्यक्रम सुबह 10:10 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक दिव्यांग बच्चों के साथ रहेगा। इसके बाद वे करीब 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसपी डॉ. ईरज राजा और सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने पुलिस लाइन में तैयारियों की समीक्षा की है। इस बीच, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के वरिष्ठ चिकित्सकों का एक दल दिव्यांग बच्चों की जांच के लिए गाजीपुर पहुंचा है। टीम में डॉ. विजय नाथ मिश्रा, डॉ. हरिशंकर, डॉ. वरुण, डॉ. विनीत पाठक, डॉ. सुनील राव और डॉ. अच्युत पांडेय सहित कई विशेषज्ञ शामिल हैं। कैंप लगाकर हो रही जांच यह टीम देवकली ब्लॉक के तारडीह गांव में कैंप लगाकर बच्चों की जांच कर रही है। इसके अलावा, सदर ब्लॉक के बहादीपुर व भौरहा और मनिहारी ब्लॉक के हरिहरपुर, हाला व शिकारपुर गांवों में घर-घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी भी इस टीम के साथ मौजूद हैं। समाजसेवी ने किया था आग्रह बताया जा रहा है कि समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने राज्यपाल से मुलाकात कर BHU के डॉक्टरों से जांच कराने का आग्रह किया था। इसके बाद राज्यपाल ने कुलपति को पत्र लिखकर टीम भेजने का निर्देश दिया था। 27 फरवरी को राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे के दौरान, सिद्धार्थ राय उन्हें दिव्यांग बच्चों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों से भी मिलवाएंगे, ताकि उन्हें बेहतर उपचार मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा की 6 मेडिकल एजेंसियों पर छापा:10 घंटे चली जांच में स्टॉक-बिल में मिला अंतर, नींद और पेट की दवाएं भी संदिग्ध पाई गईं
    Next Article
    गोरखपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए नया हॉस्टल बनेगा:500 बेड, जिम, लॉन्ड्री, पार्किंग की सुविधा मिलेगी, ₹47.38 करोड़ में बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment