Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र:कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में की अहम घोषणाएं, विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का निरीक्षण

    13 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में गुरुवार को दोपहर बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। कलेक्ट्रेट भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया। वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़, विधायक भूपेश चौबे, विधायक अनिल मौर्य, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश शुक्ला, डीपीआरओ नमिता शरण, डीडीओ हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट और अन्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-स्कूल किट राज्यपाल ने 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-स्कूल किट प्रदान कीं। प्रत्येक किट में कुर्सी, साइकिल सहित 22-23 प्रकार के शैक्षणिक एवं उपयोगी उपकरण शामिल हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। इसके अलावा 200 लाभार्थियों को पोषण अभियान के तहत पोषण पोटलियां, 500 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 50 लाभार्थियों को वनाधिकार पट्टे, मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 स्वीकृति-पत्र, प्रधानमंत्री सूर्य योजना के 10 लाभार्थियों को लाभ, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के 10 लाभार्थियों को सहायता, 2 मोटराइज्ड दोना मशीनें वितरित, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभागियों एवं 10 अनाथ बच्चियों को 1100 रुपये के चेक, कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। टीबी मुक्त भारत और पोषण पर जोर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के वर्ष 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों को डॉक्टर द्वारा पूर्णतः स्वस्थ घोषित किए जाने तक पोषण पोटली दी जानी चाहिए। आयुष्मान कार्ड योजना को उन्होंने गरीबों के लिए वरदान बताया और इसके व्यापक प्रसार पर बल दिया। स्वामित्व योजना पर विशेष सुझाव स्वामित्व कार्ड योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि घर का मालिकाना हक पति और पत्नी दोनों के नाम पर होना चाहिए, जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके। राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान 100 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन, मोटे अनाज की खेती पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। राज्यपाल ने कृषकों से मोटे अनाज की खेती के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल ने अधिकारियों को अपने विभागीय बजट और योजनाओं की पूरी जानकारी रखने की नसीहत दी। उन्होंने चिंता जताई कि कई अधिकारी अपने विभाग के बजट और लक्ष्यों से पूरी तरह अवगत नहीं रहते। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरवालों ने घेरा थाना, पूछा क्यों नहीं पकड़ी बस:प्रयागराज में एक दिन पहले हादसे में हुई थी छात्र की मौत, पुलिस ने 24 घंटे मांगे
    Next Article
    दैनिक भास्कर एप में रिपोर्टर बनने का मौका:हापुड़ जिले में ब्लॉक और पंचायत स्तर पर रिपोर्टरों की जरूरत है, जल्द आवेदन करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment