Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घरवालों ने घेरा थाना, पूछा क्यों नहीं पकड़ी बस:प्रयागराज में एक दिन पहले हादसे में हुई थी छात्र की मौत, पुलिस ने 24 घंटे मांगे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाने के सामने एक दिन पहले बस से रौंदे गए प्रतियोगी छात्र पवन पटेल के परिवारवालों ने बृहस्पतिवार को थाना घेर लिया। वह बस और उसके ड्राइवर के 24 घंटे बाद भी न पकड़े जाने से नाराज थे। उन्होंने धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी। इस पर थानाध्यक्ष ने उनसे 24 घंटे का वक्त मांगा। आश्वासन दिया कि 24 घंटे में ड्राइवर गिरफ्तार किया जाएगा। तब जाकर परिजन शांत हुए। दोपहर में पहुंचे थाने कौशाम्बी के संदीपनघाट के गौसपुर गांव के रहने वाले परिवार के लोग दोपहर में पूरामुफ्ती थाने पहुंचे। इनमें मृतक की बहनें व घर के अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछा कि 24 घंटे बीत चुके हैं और इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई। पुलिस ने बताया कि बस को ट्रेस कर लिया गया है और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। इस पर परिजन भड़क उठे। लापरवाही का लगाया आरोप उनका कहना था कि 24 घंटे का वक्त बीतने के बाद भी बस और ड्राइवर का न पकड़ा जाना सरासर लापरवाही है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह थाने के बाहर ही रोड जामकर धरने पर बैठेंगे। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर चालक और बस पुलिस के कब्जे में होंगे। तब जाकर करीब आधे घंटे बाद परिवारवाले वहां से वापस गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बस ट्रेस कर ली गई है। उसके ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। हाईवे भी जाम किया था आक्रोशित लोगों ने यह हादसा बुधवार दोपहर 2:10 मिनट पर हुआ था। इस दौरान साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहे 19 साल के पवन पटेल को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया था। घटना पूरामुफ्ती थाने के 500 मीटर आगे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ था। मृतक के पिता गया प्रसाद पटेल टेलर हैं। छात्र 6 भाई बहनों में पांचवें नंबर पर था। वह यूजीसी नेट की तैयारी कर रहा था। वॉलीबॉल का खिलाड़ी भी था। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने कुछ देर के लिए हाईवे जाम भी कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नए रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन:डीएम मनीष बंसल ने किया शुभारंभ, शहर को मिलेगी जाम से राहत
    Next Article
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र:कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में की अहम घोषणाएं, विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment