Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल ने वाराणसी नगर निगम में 10-पार्षद किए नामित:काशी के विकास कार्य में देंगे सहयोग, समस्याओं के समाधान पर निगम का करेंगे मार्गदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी नगर निगम में नामित पार्षदों की नियुक्ति को लेकर उत्तर प्रदेश शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। नगर विकास अनुभाग-7 की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद वाराणसी नगर निगम में 10 लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 6 के तहत की गई है। राज्यपाल ने इन सभी के नाम की संस्तुति की है। ये सभी वाराणसी के विकास कार्यों में नगर निगम का सहयोग करेंगे और 100 वार्डों में पार्षदों का भी सहयोग करेंगे। नगर निगम में 10 नामित सदस्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार - वाराणसी नगर निगम में राज्यपाल की संतुति के बाद पार्षदों का चयन किया गया है। इन पार्षदों में एक भी महिला पार्षद नहीं है। जानकारी के अनुसार शहर के वरुणापार इलाके से भी किसी व्यक्ति को इस सूची में जगह नहीं मिली है। ये सभी पार्षद शहर से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन्हे यह जिम्मेदारी दी गई है। ये हुए नामित राज्यपाल की संस्तुति के बाद कंदवा के रहने वाले कमलेश पाल, भगवानपुर लंका के रहने वाले रामशंकर सिंह पटेल, साकेत नगर कालोनी, लंका के रहने वाले संजीव चौरसिया, ब्रह्मा घाट के रहने वाले संतोष शोला पुरकर, राज मंदिर वार्ड के रहने वाले मनोज यादव, बिरदोपुर के रहने वाले कृष्ण कुमार, कर्णघंटा के रहने वाले अंकुर मेहरोत्रा, चंदुआ छित्तूपुर सिगरा के मुन्ना सरोज, अगस्त्यकुंड दशाश्वमेध के सत्यनारयान सहानी और प्रह्लाद घाट के रहने वाले सुधीर कुमार त्रिपाठी को मनोनीत किया गया है। सदन की कार्रवाई में लेंगे हिस्सा, देंगे अपनी राय महापौर अशोक तिवारी ने सभी नामित पार्षदों को बधाई देते हुए बताया - ये सभी पार्षद शहर के विकास में और गति लाने के लिए नगर निगम का सहयोग देंगे। ये सभी नगर निगम की सदन की कार्रवाई की हिस्सा होंगे और 100 वार्डों में से किसी भी वार्ड की समस्या पर अपना प्रश्न कर सकेंगे साथ ही उसके समाधान के बारे में राय दे सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MDA जेई की गुंडई पर पर्दा डाल रहे जिम्मेदार अफसर:मुरादाबाद में जेई ने तोड़ दिए थे मजदूरों के हाथ-पैर; 18 दिन बाद भी FIR नहीं
    Next Article
    टेंपो-चालक को महिला ने 16 सेकंड में 27 चप्पलें मारीं:रायबरेली में सवारी बैठाने को लेकर मारपीट, पुलिस बोली- VIDEO चेक करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment