Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा चुनाव 2026- NDA ने 11 में 9 सीटें जीतीं:कांग्रेस-BJD को 1-1 सीट; हरियाणा में 5 घंटे देरी से काउंटिंग, बिहार में महागठबंधन ने 3 सीटें गंवाई

    20 hours ago

    1

    0

    हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। इनमें 9 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स या NDA समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की। कांग्रेस और बीजू जनता दल (BJD) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। राज्यवार सीटों की बात करें तो बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA प्रत्याशी विजयी रहे। ओडिशा की 4 सीटों में से 3 NDA और 1 बीजद उम्मीदवार ने जीती। हरियाणा की दो सीटों में से एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। हरियाणा में शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के वोटों पर भाजपा की आपत्ति के कारण रात 10.25 बजे काउंटिंग शुरू हुई जो रात 1.30 बजे तक चली। चुनाव में वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक की प्रक्रिया में 16 घंटे लगे। चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान किया था। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, क्योंकि इन सीटों पर जितनी सीटें थीं उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे। इसलिए यहां मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग हुई। राज्यवार राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट… बिहार: CM नीतीश, बीजेपी प्रेसिडेंट को 44-44 वोट; महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं की वोटिंग बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेशनल बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। JDU के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट और RLSM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले। भाजपा कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि, दूसरी वरियता के आधार पर उन्होंने 37 वोट पाने वाले RJD के एडी सिंह को हरा दिया। NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले थे। महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी। आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीवार बनाया था, लेकिन विपक्ष के 4 विधायक वोट करने ही नहीं पहुंचे। इनमें ढाका सीट से RJD विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास शामिल हैं। ओडिशा : दो सीटों पर भाजपा, एक पर निर्दलीय की जीत; BJD के खाते में एक सीट गई ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्जलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई। हरियाणा: भाजपा-कांग्रेस एक-एक सीट पर जीती; निर्दलीय उम्मीदवार हारे हरियाणा में राज्यसभा की 2 में से एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संजय भाटिया ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरी सीट पर कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल चुनाव हार गए। इन्हें बीजेपी का समर्थन था। कांग्रेस के दो विधायकों ने क्रॉस वोट किया। वहीं, कांग्रेस का एक वोट रद्द हुआ। राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट आयरलैंड डायवर्ट
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के नागपुर में पिकअप जीप पलटने से 26 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment