Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा चुनाव- ओडिशा में BJP-BJD विधायक भिड़े:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले– 3 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, बिहार कांग्रेस के 3 विधायकों ने वोटिंग नहीं की

    11 hours ago

    1

    0

    हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग पूरी हो गई है। जैसी संभावनाएं जताई जा रही थीं, इन चुनावों में वैसा ही कुछ होते दिख रहा है। तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा असर कांग्रेस के विधायकों पर देखा जा रहा है। बिहार में तीन कांग्रेसी और एक आरजेडी विधायकों ने अब तक वोट नहीं डाला है। सभी के फोन भी बंद आ रहे हैं। ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इनमें कांग्रेस के दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना शामिल हैं। क्रॉस वोटिंग में BJD के सौभिक बिस्वाल, चक्रमणि कंअर के नाम की भी चर्चा है। हरियाणा में इनेलो के दोनों विधायकों ने वोट नहीं करने का फैसला किया है। तीनों राज्यों की 11 सीटों पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटों की गिनती शाम को होगी। बिहार में एनडीए के सभी विधायकों ने वोट किया बिहार मे NDA की तरफ से वोटिंग पूरी हो गई है। सभी 202 विधायक वोट डाल चुके हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। यहां अब तक 88 वोट डाले गए हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से 11 पर सोमवार को मतदान जारी है। 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। अभी 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास, जबकि 12 NDA के पास हैं। चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है। NDA को 8 सीटों का फायदा ​हो सकता ​है। तीनों राज्यों के गणित को समझिए हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 कैंडिटेड मैदान में, विपक्ष को क्रॉस वोटिंग का डर हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। 2 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। जीत के लिए 31 वोट जरूरी हैं। BJP के 48 विधायक हैं। BJP के एक प्रत्याशी संजय भाटिया का जीतना तय है। 17 वोट बचेंगे, जो निर्दलीय सतीश नांदल को जाएंगे। 3 निर्दलीय के अलावा इनेलो के 2 विधायक भी समर्थन दें तो संख्या 22 हो जाएगी। ये जीत से 9 वोट कम है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। ये एकजुट रहे तो पार्टी प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध को 31 से ज्यादा वोट मिल सकते हैं। लेकिन, क्रॉस वोटिंग हुई तो नतीजे पलट सकते हैं। पहले भी ऐसा हो चुका है, जब कांग्रेस के पास संख्याबल होने के बावजूद उसके प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा 2016 और 2022 में हुआ था। बिहार में चार सीटों पर वोटिंग- कांग्रेस के 2 विधायक गायब बिहार विधानसभा की 243 सीटें हैं। यहां 5 सीटों पर 6 कैंडिडेट हैं। NDA के 202 विधायक है। वहीं, महागठबंधन के 35 विधायक हैं। मतलब NDA को 4 सीटें आसानी से मिल जाएंगी। उसके पास 202 विधायक हैं। 41 वोट के लिहाज से 4 सीटें जीत के लिए 164 विधायक लगेंगे। इसके बाद NDA के पास 38 विधायक बचेंगे और 5वीं सीट जीतने के लिए उसे 3 और विधायकों का समर्थन चाहिए। वहीं, महागठबंधन के पास अभी 35 विधायक हैं। ओडिशा में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 5 उम्मीदवार हैं। एक सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों का समर्थन चाहिए। भाजपा के दो प्रत्याशी मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत तय है। BJD के पास 48 वोट हैं। उसने 2 उम्मीदवार उतारे हैं। संत्रुप्त मिश्रा और दत्तेश्वर होता। मिश्रा की जीत तय है। पेंच चौथी सीट पर फंसा है। भाजपा ने दिलीप राय को समर्थन दिया है। कांग्रेस के 14 और माकपा का एक विधायक होता के साथ हैं। क्रॉस वोटिंग पर नतीजे पलट सकते हैं। राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dancing Missile: युद्ध ईरान में पहली बार दागी Sejjil मिसाइल, जानिए कितना घातक है और क्यों कहते डांसिंग मिसाइल
    Next Article
    राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा:खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया; TMC सांसदों का वॉकआउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment