Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षाबंधन पर मेरठ में जाम से निपटने की तैयारी:90 से ज्यादा प्वाइंट पर तैनात होगी ट्रैफिक पुलिस, माल रोड पर विशेष नजर

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रक्षाबंधन पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसके लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। त्योहार पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर के 90 से ज्यादा संवेदनशील ड्यूटी प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुबह 8 बजे से ट्रैफिक पुलिस की टीमें मोर्चा संभाल लेंगी। बाजारों, प्रमुख चौराहों, मेट्रो स्टेशनों और संपर्क मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। चारों ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी अपने-अपने क्षेत्र में रहकर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। माल रोड पर रहेगा विशेष फोकस प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर माल रोड शहर की लाइफ लाइन की तरह काम करती है। इसलिए इससे जुड़े प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। यहां यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस तत्काल व्यवस्था संभालेगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, लालसा पांडेय, विनय कुमार शाही और विजय कुमार सुबह से ही अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहेंगे। इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात जीरो माइल, लालकुर्ती पैंठ चौकी चौराहा, साकेत, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहा, नई सड़क तिराहा, गांधी आश्रम चौराहा और हापुड़ अड्डा पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। दिल्ली रोड पर बेगमपुल चौराहा, जलीकोठी चौराहा, रेलवे रोड चौराहा और बागपत अड्डा तिराहा भी निगरानी में रहेंगे। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशनों के बाहर, परतापुर बाईपास और शहर के प्रमुख अंडरपास पर भी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी। कंट्रोल रूम से कैमरों के जरिए निगरानी सड़कों पर पुलिस तैनात करने के साथ ही पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा के दौरान बनाए गए एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भी शहर के ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल सेंटर में एक समय में दो महिला पुलिसकर्मी कैमरों के जरिए अलग-अलग इलाकों की निगरानी करेंगी। किसी जगह जाम या यातायात अव्यवस्था नजर आने पर संबंधित थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को तत्काल सूचना दी जाएगी। वायरलेस सेट से मौके पर तुरंत भेजे जाएंगे निर्देश कंट्रोल सेंटर में वायरलेस सेट की भी व्यवस्था की गई है। इसके जरिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को तत्काल निर्देश दिए जाएंगे। जाम की स्थिति बनने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई करेगी। सुबह 8 बजे से संभालेंगे व्यवस्था प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त स्टाफ को सुबह 8 बजे से निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार के दौरान जिस इलाके में भीड़ या वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ेगा, वहां जरूरत के मुताबिक पुलिसकर्मियों को शिफ्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस का फोकस बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने पर रहेगा, ताकि रक्षाबंधन पर आने-जाने वाले लोगों को जाम में ज्यादा देर न फंसना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर में 6-सेकंड में दांत से काटा मंगलसूत्र, CCTV:लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में पूजा करती रह गई महिला; कई के पर्स और चेन चोरी
    Next Article
    शाहजहांपुर मनोनीत महिला पार्षद का इस्तीफा:आमदनी आपस में बांटने की शपथ लेते पार्षदों का वीडियो हुआ था वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment