Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, 3 दिन रहेंगे:कल फ्रैगरेंस पार्क का करेंगे लोकार्पण, PM-SETU कार्यशाला में होंगे शामिल

    21 hours ago

    1

    0

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम 5:30 बजे लखनऊ आ गए। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। अब राजनाथ सिंह 30 अगस्त शहर में ही रहेंगे। कई कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि राजनाथ सिंह ने लखनऊ पहुंचने के बाद सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। शाम करीब 6:20 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंच गए। 29 अगस्त को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल रक्षा मंत्री 29 अगस्त को सुबह 11:30 बजे बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे विशाल खंड, गोमती नगर में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे। शाम 4 बजे लाजपत नगर चौराहे पर फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया जाएगा। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम 6:05 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचेंगे। 30 अगस्त को विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात 30 अगस्त को सुबह 10:55 बजे रक्षा मंत्री दिलकुशा लॉन पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके साथ ही लखनऊ कैंट क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के पास रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। PM-SETU कार्यशाला के बाद दिल्ली रवाना होंगे शाम 4 बजे होटल ताज में आयोजित PM-SETU कार्यशाला में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह शाम 5:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां से शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद की कांशीराम कॉलोनी में घुसा पानी:1200 आवासों में भूतल के कमरों में भरा गंदा पानी; 10 दिन से जलभराव, रिश्तेदारों के यहां गए परिवार
    Next Article
    संभल में मूसलाधार बारिश से दो मकान गिरे:₹12,000 की गर्भवती बकरी सहित ₹2 लाख से अधिक का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment