Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राख के बीच तिरपाल की छांव में गुजर रही जिंदगी:पीड़ित बोले - यहीं रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विकासनगर में आग बुझने के बाद जो तस्वीर सामने आई है, वह किसी भी संवेदनशील इंसान को झकझोर देने वाली है। जिन लोगों के घर जलकर राख हो गए, अब वही लोग उसी जमीन पर तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। जले हुए मलबे के बीच प्लास्टिक की चादरों से बने अस्थायी ठिकाने यही अब उनका घर है। न दीवारें हैं, न दरवाजे… बस एक तिरपाल और उसके नीचे सिमटी पूरी जिंदगी। सुनहरा बोली - यहीं रहेंगे… चाहे कुछ भी हो जाए” विकासनगर के इस्लामी इलाके में रहने वाली सुनहरा बताती हैं हम यहीं रहते थे… सब कुछ जलकर खाक हो गया। अब कोई मदद नहीं मिल रही। जो भी मदद हो रही है, वो आसपास के लोग ही कर रहे हैं।उनकी आवाज में गुस्सा और बेबसी साफ झलकती है। “हम यहीं रहेंगे… चाहे फिर से आग क्यों न लग जाए, हमारे पास जाने के लिए कोई और जगह नहीं है।” आश्रीन बोली- चार दिन से खुले आसमान के नीचे वहीं, आश्रीन कहती हैं कि, “चार दिनों से हम इसी हालत में हैं। सब कुछ जल गया… प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।” वह अपने तिरपाल के नीचे बैठे बच्चों की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं, “अब हम यहीं रहेंगे… कहीं जाने का कोई ठिकाना नहीं है।” राहत के दावों के बीच तिरपाल में सिमटी ज़िंदगी जहां एक ओर राहत और शिफ्टिंग की बातें हो रही हैं, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि कई परिवार अब भी तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं। ना पक्की छत, ना सुरक्षा-हर रात डर के साये में गुजर रही है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई, तो उन्हें इसी तरह रहना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के परसाखेड़ा में पेंट फैक्ट्री में भीषण आग:आसमान में उठे धुएं के काले गुबार, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
    Next Article
    लखनऊ में स्मार्ट मीटर से बढ़ी परेशानी:पार्षद के पास पहुंचीं महिलाएं, बोलीं-बिना बताए प्रीपेड को पोस्टपेड में बदल दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment