Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रील बनाते समय राप्ती में डूबे दो दोस्त, मौत:गोरखपुर में 7 युवक नदी में नहाने निकलें थे, गहरे पानी में समाए

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार की दोपहर राप्ती नदी में रील बनाते समय डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की डेड बॉडी मिली है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिवार में चीख-पुकार माहौल है। बताया जा रहा है कि 7 दोस्त एक साथ नदी में नहाते हुए वीडियो बना रहे थे। रील बनाते- बनाते एक युवक अचानक बीच नदी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में दूसरा भी डूबने लगा। सूचना पर पहुंची NDRF और पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी। मृतकों की पहचान सहजनवां थाना अंतर्गत जगदीशपुर गाही के रहने वाले शिवम और गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के पास 7 दोस्त एक साथ नदी में नहाने निकलें थे। मस्ती मजाक करते हुए पानी में रील बनाने लगे। इतने में लापरवाही हुई और उनमें से एक लड़का डूबने लगा। 'बचाव- बचाव' का आवाज देने पर पास में नहा रहे दोस्त उसकी मदद के लिए आगे बढ़ा और दोनों डूबने लगे। यह घटना देखकर बाकी लड़के डर गए और जल्दी से पानी से बाहर निकलें। पहले उन्होंने अपने दोनों दोस्तों को बचाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद दोनों बीच नदी में डूब गए। देखते ही देखते आसपास भारी संख्या में लोग इक्कठा हो गए। मौके से अफरा- तफरी मच गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और NDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बार एक युवक की डेड बॉडी मिली। जिसकी पहचान सहजनवां थाना अंतर्गत जगदीशपुर गाही के रहने वाले शिवम कुमार पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। जबकि नदी में डूबे दूसरे युवक की तलाश काफी देर तक की गई। जिसके बाद उसकी भी डेड बॉडी मिली। जिसकी पहचान थाना सहजनवा जगदीशपुर गई के रहने वाले गोलू कुमार (19) पुत्र रामदीन के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रील बनाते समय दो दोस्त राप्ती नदी में डूब गए। मौत के बाद दोनों की डेड बॉडी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने बीएससी छात्रा को मारकर फेंका:सीतापुर की युवती की लखनऊ में हत्या; 10 दिन बाद जंगल में चप्पल-कपड़े और हडि्डयां मिलीं
    Next Article
    जल निगम पर लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप:बागपत में भाकियू अराजक ने खोला मोर्चा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment