Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रीलबाज बहनें बोलीं- पति हमारे लिए भगवान है:अमरोहा में साथ रहने के लिए शादी की, सरकारी नौकरी वाला रिश्ता ठुकराया

    7 hours ago

    1

    0

    ‘विकास ने हम बहनों को बचाया है, ये हमारे लिए भगवान हैं। पापा ने दीदी के लिए गवर्नमेंट जॉब वाला लड़का देखा था, लेकिन हम तो विकास के साथ ही रहना चाहते हैं। हमने इनके प्यार के लिए शादी की है। कुछ लोगों को लग रहा है कि सोशल मीडिया पर कंटेट और व्यूज के लिए हमने ऐसा किया है। तो बता दें कि पहले से हमारे वीडियो में पहले से बहुत व्यूज आते हैं।’ यह कहना है, अमरोहा में कैमरामैन से शादी करने वाली 3 बहनों का। बहनों ने एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया। उनका कहना है- शादी के बाद से लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। हम बताना चाहते हैं कि हम लोग खुश हैं और साथ हैं। इस बात को सभी लोग एक्सेप्ट कर लें। पहले 2 तस्वीरें देखिए… तीनों बहनों ने लोगों को जवाब देने के लिए बनाया वीडियो हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में धौरिया गांव की रहने वाली अलका (20), देविका (19) और संतोष (18) सगी बहनें हैं। तीनों ने 17 जुलाई को अपने कैमरामैन विकास के साथ मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के वीडियो सामने आने के बाद से लोग कमेंट करके तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए उन्होंने 6 मिनट का वीडियो बनाकर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर पहले से फेमस हैं तीनों बहनें रीलबाज बहनों का इंस्टाग्राम पर राजपूत गर्ल के नाम से अकाउंट है। इसमें उन्होंने अब तक 981 पोस्ट किए हैं। उनके 4 लाख 72 हजार फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट पर 16 जुलाई तक फनी वीडियोज पोस्ट किए जाते थे, जिनमें मिलियन में व्यूज आते थे। शादी के बाद डाले 12 वीडियो, 40 मिलियन व्यूज मिले इंस्टाग्राम के वीडियो में कभी तीनों बहनें साथ दिखती थीं, कभी अलग-अलग पोस्ट करती थीं। कैमरामैन विकास भी अक्सर उनके वीडियो में दिखाई देता था। शादी के बाद से ये लोग अब तक 12 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं, जिनमें 40 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। तीनों बहनों का कहना है कि हमने भी पहले बहुत सोचा। ऐसे घर देखे, जहां 3 लड़के मिल जाएं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कहीं दो लड़के मिलते थे, तो कहीं एक लड़का काफी छोटा होता था। सभी रास्ते बंद होने के बाद हमने यह ऑप्शन चुना। अपने कैमरामैन से शादी की। बोलीं- कम हाइट होने से कोई नाबालिग नहीं होता अलका का कहना है- कुछ लोग कह रहे हैं कि हमारी सबसे छोटी बहन नाबालिग है। हम बता दें कि वह पिछले साल ही बालिग हो चुकी है। कुछ लोगों की हाइट कम होती है। नेहा कक्कड़ 4 फीट की है, तो क्या तुम लोग उसे भी नाबालिग कहोगे? सरकार से कहकर हमारा ब्लड टेस्ट करवा लो। किसी की शक्ल ही बच्चों जैसी होती है, तो तुम लोग 100 साल तक उसे नाबालिग ही कहते रहोगे? दूल्हा बोला- इन्हें मेरे प्यार की जरूरत नहीं तीनों बहनों से शादी करने वाले कैमरामैन विकास कहते हैं- मैं चाहता तो इनमें से किसी एक से भी शादी कर सकता था। लेकिन, इन लोगों की हालत ऐसी नहीं थी। ये साथ रहना चाहती थीं। मैं इन्हें साथ रखने का एक जरिया हूं। इन्हें मेरे प्यार की जरूरत ही नहीं, इनके बीच खुद ही बहुत प्यार है। बोलीं- हमारे वीडियो पर पहले ही बहुत व्यूज हैं शादी पर कमेंट करने वालों के जवाब देते हुए तीनों बहनों का कहना है- जब हमारी फैमिली ने हमें एक्सेप्ट कर लिया, तो आप लोग भी कर लो। हमारे पास दो ही रास्ते थे या तो मर जाते या एक साथ रहते। विकास ने हमें बचा लिया। ये हमारे लिए भगवान हैं। हमने शादी कर ली है और खुश हैं। अगर आपको लगता है कि कंटेट के लिए हमने ऐसा किया है, तो हमारा अकाउंट देखो। हमारे वीडियो पर पहले से ही बहुत व्यूज आ रहे थे। बता दें, शादी का वीडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस भी एक्टिव हो गई है। 23 जुलाई (गुरुवार) की सुबह 10 बजे तीनों बहनों और उनके पति को थाने बुलाया गया। वहां 3 घंटे चारों से पूछताछ की गई। पुलिस से बोलीं- अपनी मर्जी से शादी की पुलिस से तीनों दुल्हनों ने कहा- हमने किसी दबाव में शादी नहीं की है। हम तीनों बालिग हैं। हम मर जाएंगे, लेकिन अलग नहीं होंगे। शादी रजिस्टर कराने के सवाल पर कहा कि कुछ शादियां रजिस्टर कराने के बाद भी नहीं चलती हैं। हम तो ऐसे ही खुश हैं। अगर कोई हमसे सबूत मांगता है, तो फिर देखेंगे। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद चारों को घर जाने दिया। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पति को सांप डसवाने वाली बोली-ऐसी हत्या करो, नेचुरल लगे:गूगल पर जहरीला सांप खोजा; बॉयफ्रेंड से कहा- फंसने वाला काम मत करना मेरठ में पति को सांप से डसवाने वाली दामिनी की कहानी के पहले पार्ट में आपने उसके और पति अतुल के अफेयर के बारे में पढ़ा। दामिनी की लाइफ में कैसे शादीशुदा बॉयफ्रेंड तुषार एंट्री होती है? दूसरे और आखिरी पार्ट में पढ़िए…कैसे दामिनी और तुषार ने सपेरों से डील की। हत्या को नेचुरल मौत दिखाने की साजिश रची… पढ़िए रिपोर्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले-3 दिन बाद पेपर लीक में सजा से जुड़ा बिल लाएंगे; वांगचुक ने अनशन तोड़ा; यूपी में अनुदेशकों को 9 साल का एरियर मिलेगा
    Next Article
    राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव पर सहमति क्यों नहीं बनी:संघ-VHP की पसंद अलग; 2 सदस्यों के लिए 3 नाम आने से टली घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment