Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलकर्मी ने हत्याकर फेंकी थी महिला की न्यूड लाश:गोरखपुर स्टेशन से फंसाकर ले गया, दोबारा रेप करने में थप्पड़ मारने पर मार डाला

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रेलकर्मी ने 35 साल की महिला से रेप कर हत्या की थी। इसके बाद न्यूड लाश फेंककर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। झंगहा इलाके में 3 सितंबर की सुबह सड़क किनारे खेत में महिला की न्यूड लाश मिली थी। 100 से अधिक पुलिसकर्मी घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाए गए थे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई। सोमवार को पुलिस ने देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर शुक्ल गांव अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। अभय रेलवे में प्वाइस मैन का काम करता है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि रात के समय ट्रेन से उतरी अंजान महिला बोल सुन नहीं सकती थी। उसे फंसाकर स्कूटी पर बैठाकर ले गया। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के पास सुनसान जगह पर सड़क किनारे खेत में शराब-बीयर पीए। इसके बाद महिला के साथ रेप किया। दोबारा शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने नाराज होकर थप्पड़ मार दिया। रेलकर्मी ने गुस्से में महिला का उठाकर पटक दिया। जिससे उसके सिर में चोट आई और मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण सिर में चाेट आया है। वहीं महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लखनऊ से गोरखपुर स्टेशन पहुंची थी महिला एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार शाम ट्रेन के माध्यम से महिला लखनऊ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। 2 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उससे अभय मिला और बातचीत करते हुए अपने साथ लेकर बाहर चला आया। दोनों पहले स्टेशन के बाहर रुके और बीयर पी। इसके बाद अभय उसे स्कूटी से लेकर निकला और गहिरा गांव में भूमिहारी टोला पर जाने वाले रास्ते पर ले गया। दावा है कि वहीं उसने महिला से रेप किया। दोबारा रेप की कोशिश करने पर महिला ने विरोध करते हुए थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज रेलकर्मी ने महिला को जोर से धकेल कर जमीन पर पटक दिया। महिला के सिर के दाहिने हिस्से में चोट लग गई। अभय के अनुसार चोट लगने से महिला की मौत हो गई। इसके बाद वह महिला की न्यूड लाश छोड़कर स्कूटी से अपने कमरे पर लौट गया। पुलिस गहनता से कर रही जांच पुलिस आरोपी के बयान को सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस और फोरेंसिक साक्ष्यों से मिलाकर देख रही है। घटना में किसी अन्य की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। महिला के पास मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान का प्रयास शुरू किया। मोबाइल की काल डिटेल और लोकेशन से बुधवार रात उसका संपर्क गोरखपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में मिला। इसके बाद सीसी कैमरों की मदद से अभय तक पुलिस पहुंची। महिला के लखनऊ से आने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां उसके संभावित ठिकाने की तलाश में भी गई। लोगों ने महिला को देखने की बात तो कहीं, लेकिन उसका नाम, पता या स्थायी ठिकाना बताने वाला कोई नहीं मिला। पुलिस अब मोबाइल में मिले संपर्कों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से उसकी पहचान करने में जुटी है। 100 पुलिसकर्मियों ने खंगाले 500 कैमरे घटना का पर्दाफाश करने के लिए झंगहा पुलिस और क्राइम ब्रांच के करीब 100 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। टीमों ने रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों और घटनास्थल के आसपास लगे 500 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। अलग-अलग कैमरों की फुटेज जोड़ने पर महिला के साथ अभय की मौजूदगी सामने आई और जांच उसी दिशा में आगे बढ़ी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और आरोपित के बयान का मिलान कर रही है। महिला की पहचान और हत्या के पीछे की पूरी वजह सामने आने के बाद विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बीच सड़क युवक को गिराकर पीटा, VIDEO:आरोपियों ने कॉलर पकड़कर जमीन पर पटका; मां ने 3 लोगों पर आरोप लगाया
    Next Article
    बेटी के हत्यारोपी पिता को उम्रकैद, जज बोली- दुस्हासिक घटना:संभल की SC-ST कोर्ट ने फैसला सुनाया, ₹16,500 का जुर्माना लगाया, बड़े भाई का पक्ष लेने पर गोली मारकर हत्या की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment