Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: छात्रों ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा:आधुनिक डेयरी प्रबंधन, जैविक खेती तकनीकों से हुए अवगत

    15 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसमें मया और पूरा विकास खंड के जूनियर छात्रों ने हिस्सा लिया। कुल 150 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर कृषि एवं संबद्ध विषयों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। भ्रमण की शुरुआत सब्जी विज्ञान विभाग से हुई। वैज्ञानिकों ने छात्रों को मौसमी सब्जियों की प्रजातियों और विकसित की जा रही नई किस्मों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद, विद्यार्थियों ने पशुपालन विभाग की डेयरी इकाई का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने उन्हें दुग्ध उत्पादन, नस्ल सुधार, पशुओं के संतुलित आहार और आधुनिक डेयरी प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। छात्रों ने मत्स्य पालन विभाग और हैचरी का भी दौरा किया। यहां उन्हें मत्स्य पालन की वैज्ञानिक विधियों, मछली बीज उत्पादन और तालाब प्रबंधन की जानकारी दी गई। सब्जी विज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों को उन्नत किस्मों की सब्जियों, नर्सरी प्रबंधन, जैविक खेती और संरक्षित खेती जैसी आधुनिक तकनीकों से भी परिचित कराया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत हर साल ब्लॉक स्तर पर जूनियर कक्षाओं के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाता है। इस वर्ष भी सैकड़ों छात्रों का चयन कर विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य उन्हें कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कृषि वैज्ञानिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए और वैज्ञानिक सोच विकसित करने, नवाचार अपनाने तथा कृषि क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक हुए। छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने 'तपाक विधि' से खेती और सिंचाई के तरीकों के बारे में पूछा, जिस पर वैज्ञानिकों ने बताया कि इस विधि से जमीन में नमी बनी रहती है, फसलों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और पानी की बचत भी होती है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह शिक्षक अवधेश वर्मा, रेनू सिंह, अर्चना,वंदना, सुनील वर्मा गिरजा शंकर सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी:फर्जी नियुक्ति पत्र और मेडिकल कराकर दिया झांसा, SSP के निर्देश पर FIR
    Next Article
    तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:शाम को दूध लेने घर से निकले, ड्राइवर टक्कर मारने के बाद फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment