Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे स्टेशन पर पोल पर युवक ने लगाया फंदा, VIDEO:GRP सिपाही भागते हुए पहुंचे, खंभे पर चढ़कर नीचे उतारा, बचाई जान

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर लगे हाईटेंशन पोल पर फंदा लगा लिया। युवक को फंदे पर लटकता देख जीआरपी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति भागते हुए मौके पर पहुंचे और खंभे पर चढ़ गए। उन्होंने तुरंत और सिपाहियों की मदद से युवक को नीचे उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक की जान बच गई। घटना का वीडियो शाम करीब 6 बजे सामने आया। पोल पर चढ़कर लगाया फंदा नेपाल के रुकुम के रहने वाले खाले नेपाली का बेटा शंकर चौधरी शनिवार सुबह गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचा था। सुबह करीब 11 बजे उसने प्लेटफॉर्म-6 पर लगे हाईटेंशन पोल पर चढ़कर रस्सी से गले में फंदा लगा लिया। फंदा लगाते ही वह तड़पने लगा। इसी दौरान प्लेटफॉर्म 5 पर तैनात जीआरपी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति की नजर पड़ी तो वह रेलवे ट्रैक पार करते हुए प्लेटफॉर्म छह पर पहुंचे। पोल पर लटकर रहे युवक को अपने कंधे का सहारा देकर लोगों की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा घटना की सूचना पर मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आरपीएफ के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर यह कदम उठाने जा रहा था। गोंडा जीआरपी प्रभारी ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचाई। उनके इस काम की सराहना की गई है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी में विदाई के 12 घंटे बाद दुल्हन की मौत, इंस्टाग्राम दोस्त से की थी लव मैरिज, भाई बोला- पति ने गला दबाकर मारा मऊ में विदाई के 12 घंटे बाद 23 साल की दुल्हन की मौत हो गई। भाई का आरोप है कि 28 साल के दूल्हे ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या की है। उसे दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए और चाहिए थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या-रायबरेली हाइवे पर अमेठी की रहने वाली महिला की मौत:सुल्तानपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पति घायल; दंपती रिश्तेदार के घर जा रहे थे
    Next Article
    सुल्तानपुर में महिला ने मासूम को 50 हजार में बेचा:पुलिस ने बच्चे को बरामद किया, दो गिरफ्तार; भागते समय CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment