Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'राम के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं विपक्ष':फर्रूखाबाद में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- हिम्मत है तो मैदान में आए, 2027 में दोहराएंगे 2017 का प्रदर्शन

    15 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू मंगलवार को अपने पहले फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जिले में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। दिनभर स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन की रणनीति पर चर्चा की। शाम करीब 7:30 बजे दैनिक भास्कर न्यूज ऐप से विशेष बातचीत में उन्होंने विपक्ष, राम मंदिर, 2027 विधानसभा चुनाव और भाजपा की चुनावी तैयारियों पर खुलकर अपनी बात रखी। रामकिशोर साहू ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, वैसे-वैसे विपक्षी दलों के बयान भी बढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा, "निर्वाचन प्रक्रिया नजदीक आते ही राजनीतिक दल कुकुरमुत्तों की तरह बयान देने लगते हैं। राम के जन्म का प्रमाण मांगने वाले लोग अब राम की बात कह रहे हैं। अगर हिम्मत है तो वे राम के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं।" उन्होंने कहा कि भाजपा राम को राजनीति का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार मानती है। '2027 में दोहराएंगे 2017 का प्रदर्शन' आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि फर्रुखाबाद भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण जिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी और लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को सफलता मिली थी। उन्होंने कहा, "योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकारों की नीतियों के बल पर कार्यकर्ता हर लाभार्थी और मतदाता तक पहुंचेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और 2017 के प्रदर्शन को दोहराएगी।" 'भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी' रामकिशोर साहू ने भाजपा की संगठनात्मक कार्यशैली पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय सक्रिय होने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा, "भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है। दूसरे राजनीतिक दल चुनाव आने पर सक्रिय होते हैं, जबकि हमारा संगठन बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूरे वर्ष लगातार काम करता है।" उन्होंने फर्रुखाबाद में मिले स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आभार भी व्यक्त किया। राम मंदिर में चोरी पर बोले- अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चोरी की घटना पर पूछे गए सवाल के जवाब में रामकिशोर साहू ने कहा कि यह घटना दुखद है, लेकिन सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, "यह घटना एक प्रकार से दुखद है। महाराज जी ने अयोध्या जाकर कड़ा संदेश दिया कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। सारे लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं, उनकी सुनवाई भी हो रही है। वह दंडित किए जाएंगे। जो चीजें वे ले गए थे, वह भी वापस आएंगी।" उन्होंने कहा कि इस घटना के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। "श्रद्धालुओं की भीड़ और दान की प्रक्रिया को आप देखेंगे, वह कहीं घटी नहीं है। 'जो राम का प्रमाण मांगते थे, वही आज सवाल पूछ रहे। राम मंदिर की घटना को लेकर विपक्ष के सवाल उठाने पर साहू ने कहा कि ऐसे लोगों से पहले उनके राम के प्रति भाव को समझना चाहिए। उन्होंने कहा, "जो लोग प्रश्नचिह्न उठा रहे हैं, उनसे जरूर यह प्रश्न करना चाहिए कि तुम्हारा राम के प्रति इतना श्रद्धा का भाव कैसे है। राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग, राम जन्म का प्रमाण मांगने वाले लोग और राम का नाम लेकर इस देश को कलंकित करने का कार्य करने वाले लोग आज हमसे राम के बारे में प्रश्न करते हैं। उनसे पूछना चाहिए कि यह तुम्हारे लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है या केवल प्रश्न खड़ा करने का।" उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को भी जानती है और विपक्ष को भी अच्छी तरह पहचानती है। उनका दावा था कि इन मुद्दों का चुनावी परिणामों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 'राम के नाम पर वोट मांगने से किसने रोका है?' जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष भाजपा पर राम के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाता है, तो उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी किसी को राम का नाम लेने से नहीं रोका। उन्होंने कहा, "हम उनको कहां मना किए। राम के बारे में तो कहा गया है—'जन-जन के मन में राम बसे, हर प्राण-प्राण में सीता है। अगर राम नहीं है श्वासों में तो जीवन का घट पीता है।'" उन्होंने आगे कहा, "व्यक्ति जब पैदा होता है तब भी राम बोला जाता है और जब उसकी मृत्यु होती है तब भी राम ही बोला जाता है। विपक्ष के लोग भी आएं और राम का नाम लेकर वोट मांगें। अगर हिम्मत है तो वह भी राम के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं।" 'गांधी जी ने भी राम और रोटी की बात की थी' रामकिशोर साहू ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों को पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "गांधी जी के चरित्र को पढ़ने की जरूरत है। स्वतंत्रता आंदोलन की पहली बैठकों में उन्होंने दो मुद्दे रखे थे—राम और रोटी। राम राष्ट्रीयता और मर्यादा का विषय है। जीवन के जन्म, मरण और पूरे जीवन के संचालन से राम को अलग नहीं किया जा सकता।" उन्होंने कहा कि राम भारतीय संस्कृति और समाज के केंद्र में हैं। इसलिए विपक्ष यदि वास्तव में राम में आस्था रखता है तो उसे भी राम के नाम पर जनता के बीच जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय- दीक्षा समारोह में देरी की आशंका:शिक्षकों की कमी से कॉलेज छात्रों के अंक अपलोड नहीं हो पा रहे
    Next Article
    शामली में डेयरी से गल्ले से 25 हजार चोरी:5 मिनट के लिए वॉशरूम गया था संचालक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment