Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय- दीक्षा समारोह में देरी की आशंका:शिक्षकों की कमी से कॉलेज छात्रों के अंक अपलोड नहीं हो पा रहे

    15 hours ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। यह स्थिति विश्वविद्यालय के 27 जुलाई को प्रस्तावित 30वें दीक्षा समारोह के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जौनपुर और गाजीपुर के कई महाविद्यालयों को आंतरिक, प्रायोगिक, सत्रीय, प्रोजेक्ट और डिसर्टेशन के अंक पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 15 जुलाई तक का अंतिम मौका दिया है। इससे पहले भी इस संबंध में कई बार चेतावनी जारी की जा चुकी है। दीक्षा समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी की जानी है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित होना अनिवार्य है। यदि निर्धारित समय तक अंक अपलोड नहीं होते हैं, तो परिणाम और गोल्ड मेडल सूची तैयार करने की प्रक्रिया सीधे तौर पर प्रभावित होगी। अंक अपलोड न होने का मुख्य कारण कई महाविद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की कमी है। इसके अलावा, अनेक स्थानों पर कार्यरत शिक्षकों का विश्वविद्यालय से अनुमोदन भी नहीं कराया गया है। इस कारण अंकों के सत्यापन और पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में देरी हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात बार चेतावनी देने के बावजूद अब तक सख्त कार्रवाई नहीं की है। इसका कारण यह है कि बड़ी संख्या में महाविद्यालयों पर कार्रवाई करने से हजारों विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और दीक्षा समारोह की तैयारियों पर सीधा असर पड़ेगा। विश्वविद्यालय 15 जुलाई तक हर हाल में अंक अपलोड कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि समय पर परिणाम घोषित कर गोल्ड मेडल सूची जारी की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में कटेहरी सीट पर संजय निषाद की सियासी नजर:क्या फिर भाजपा सहयोगी निषाद पार्टी के लिए छोड़ेगी सीट, सियासी चर्चा गरमाई
    Next Article
    'राम के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं विपक्ष':फर्रूखाबाद में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- हिम्मत है तो मैदान में आए, 2027 में दोहराएंगे 2017 का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment