Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी में विवेचना लगभग पूरी:दो और नाम जुड़ने की तैयारी,22 सितंबर से पहले दाखिल हो सकती है चार्जशीट

    3 hours ago

    1

    0

    श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस जांच अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। 25 जून को रामजन्मभूमि थाने में दर्ज केस की 90 दिन की कानूनी अवधि 22 सितंबर को पूरी हो रही है। इससे पहले पुलिस ने जांच लगभग पूरी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक विवेचना में दो और लोगों की भूमिका सामने आई है। दोनों की भूमिका की जांच पूरी की जा चुकी है। अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट में नाम शामिल करने की तैयारी है। पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ में मिले सुराग पुलिस ने चढ़ावे की गिनती में शामिल रहे पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ की। इसी दौरान दो ऐसे नाम सामने आए, जिनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इनमें ट्रस्ट के किसी पूर्व पदाधिकारी या कर्मचारी का नाम हो सकता है। बैंक से जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच की गई है। विवेचक ने दोनों संदिग्धों की भूमिका की दस्तावेज और बयानों के आधार पर जांच की है। हालांकि पुलिस ने अभी दोनों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 5 जून को सामने आया था मामला राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती में कथित गड़बड़ी और चोरी का मामला 5 जून को सामने आया था। शासन ने जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर 25 जून को रामजन्मभूमि थाने में 8 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। एफआईआर में गणना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, ट्रस्ट कर्मी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा और मनीष यादव को आरोपी बनाया गया है। सभी 8 आरोपी जेल में मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में हैं। उनकी न्यायिक हिरासत भी बढ़ाई जा चुकी है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को अलग-अलग कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चढ़ावे की गिनती, रकम के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और बैंक से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई गई। अब पुलिस की जांच का अगला फोकस सामने आए दो नए नामों पर है। माना जा रहा है कि 22 सितंबर को 90 दिन की अवधि पूरी होने से पहले पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में नितिन हत्याकांड के 2 आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट:पुलिसभर्ती की तैयारी करने वाले युवक की गोली मारकर की थी हत्या
    Next Article
    लखनऊ में वाल्मीकि समाज को एकजुट करने की तैयारी:2027 से पहले रोहिणी घावरी होंगी सक्रिय, 21 सीटों पर अभियान का प्लान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment