Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नितिन हत्याकांड के 2 आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट:पुलिसभर्ती की तैयारी करने वाले युवक की गोली मारकर की थी हत्या

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के हस्तिनापुर में हुए नितिन हत्याकांड में रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। भद्रकाली मंदिर के पास पुलिस की दो आरोपियो ंसे मुठभेड़ हुई। जिसमें सत्या तोमर उर्फ मिठ्‌ठू अैर उत्सव यादव को अरेस्ट किया गया है। दोनों के पास से पुलिस को अवैध हथियार बरामद हुए हैं। बता दें कि 3 दिन पहले हस्तिनापुर में जीआईसी के पास नितिन नागर को पीछे से पैर में गोली मारी गई थी। इसके बाद उसने इलाज के दौरान अप्सनोवा अस्पताल गंगानगर में दम तोड़ दिया था। इसके बाद से ही ये मामला काफी गर्म है। लगातार ग्रामीण और मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 20 साल से भी कम है उम्र आरोपी सत्या तोमर उर्फ मिठठू का पिता विवेक वर्धन तोमर उर्फ पिंकी चौधरी जीआईसी में क्लर्क है। इससे पहले वो जेडी कार्यालय में क्लर्क था। जबकि उत्सव यादव पुत्र सुधीर भी गांव का ही रहने वाला है। सत्या की उम्र महज 19 साल और उत्सव की उम्र कुल 18 साल है। इतनी छोटी उम्र में इन्होंने हत्या जैसा अपराध किया है। 5 नामजद को बनाया है हत्या का आरोपी इस केस में मृतक नितिन के परिवार की ओर से तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर 1.सत्या तोमर उर्फ मिठ्ठू पुत्र विवेक वर्धन उर्फ पिंकी चौधरी निवासी जे-ब्लॉक कस्बा व थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ, 2.गोल्डी पुत्र सुबोध निवासी ग्राम रानी नंगला थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ, 3.ऋषभ पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम जन्धेड़ी थाना मवाना जनपद मेरठ, 4.शक्ति पुत्र उदयवीर उर्फ गांधी निवासी ग्राम जन्धेड़ी थाना मवाना जनपद मेरठ, 5.उत्सव यादव पुत्र सुधीर यादव निवासी ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। इन लोगों ने नाजायज हथियारों से लैस होकर नितिन की हत्या की थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सीओ मवाना और पुलिस की तीन टीमें लगातार आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए दबिश दे रही थी। इसमें रविवार को चैकिंग के दौरान जम्बूद्वीप नहर पुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना सत्या तोमर उर्फ मिठ्ठू एवं उत्सव यादव को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसमें पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गये। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी शक्ति के हल्द्वानी में होने का वीडियो आया सामने वहीं इस मामले में नामजद आरोपी शक्ति का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शक्ति के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को गलत फंसाया जा रहा है। क्योंकि जिस दिन वारदात हुई 11 सितंबर को शक्ति उस दिन मेरठ में ही नहीं था। उसकी लोकेशन उस दिन हल्द्वानी में थी। हल्द्वानी का एक वीडियो सामने आया है। दावा है कि यह वीडियो उसी समय का है, जब नितिन की हत्या की गई। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखननगर निवासी नितिन नागर की 11 सितंबर की शाम हस्तिनापुर कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता सतीश कुमार ने पांच लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें शक्ति पुत्र उदयवीर का नाम भी शामिल है। अब सामने आए सीसीटीवी को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। नितिन की पत्नी की हालत बिगड़ी वहीं इस हत्याकांड के बाद से नितिन की पत्नी प्रिया की हालत बिगड़ी हुई है। वो लगातार बेहोश हो जाती है उसको कोई सुध नहीं है। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता सतीश की भी तबियत खराब हो गई है। उनको भी अप्सनोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था अब वो किसी तरह घर लौटे हैं। बता दें कि नितिन परिवार का इकलौता बेटा था। वो दिल्ली पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। 3 अक्टूबर को उसका फिजिकल टेस्ट होना था। इसके लिए वो तैयारी कर रहा था। हत्या वाले दिन भी नितिन अपने दोस्त प्रिंस के साथ रेस लगाकर लौट रहा था तभी उसको गोली मारी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पुलिस ने कहा था मार दो, मैंने मार दिया':रायबरेली में पत्नी के प्रेमी की हत्या कर बोला- वकील को बुलाओ, प्रधान के बेटे का सिर कूचा
    Next Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी में विवेचना लगभग पूरी:दो और नाम जुड़ने की तैयारी,22 सितंबर से पहले दाखिल हो सकती है चार्जशीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment