Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई SIT:अयोध्या DIG, SSP भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

    15 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। इसमें तीन सदस्य है। इसकी कमान आईजी लखनऊ रेंज किरण एस. को सौंपी गई है। पहले SIT की अध्यक्षता IAS अधिकारी विजय विश्वास पंत कर रहे थे। किरण एस. उनकी टीम में थे, मगर टीम के इंचार्ज विश्वास पंत थे। सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई, 2026 को मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ IPS अधिकारी की अध्यक्षता में नई SIT गठित करने का आदेश दिया था। ये आदेश चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 27 जुलाई को राम मंदिर चढ़ावा चोरी की स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस आदेश के तुरंत बाद यूपी सरकार ने SIT का गठन कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, नई SIT ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। कोर्ट ने माना था कि क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन और चोरी के मामलों की तकनीकी जांच में पुलिस अधिकारियों की भूमिका सीधी और ज्यादा असरदार होती है। इसलिए DIG और SSP को सदस्य बनाकर जांच का दायरा सीधे पुलिस महकमे के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पुरानी एसआईटी राज्य सरकार के स्तर पर रिपोर्ट कर रही थी, जबकि नई एसआईटी को सीधे सुप्रीम कोर्ट में समय-समय पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। पूरे मामले की जांच की निगरानी खुद सुप्रीम कोर्ट करेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे थे, जिसमें आईजी लखनऊ रेंज बतौर सदस्य शामिल थे। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देशों के बाद अब एसआईटी का पुनर्गठन कर आईजी लखनऊ रेंज को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, अयोध्या के डीआईजी और एसएसपी को इसका सदस्य नियुक्त किया गया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'पीएम ने नई पीढ़ी के लिए रात का समय चुना', अखिलेश बोले- प्रधान ने इस्तीफे में देर कर दी NEET पेपर लीक केस में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए कहा- नई पीढ़ी के लोग रात में जागते हैं, इसी वजह से पीएम को रात में भाषण देना पड़ा। उन्होंने युवाओं की ताकत देख मोबाइल टेढ़ा किया। ये फैसला पहले हो जाना चाहिए था। भाजपा सरकार ने प्रधान के इस्तीफे में देर कर दी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में स्कूल नदी में समाया, 100 बीघा फसल बर्बाद:बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी; 25 शहरों में अलर्ट
    Next Article
    ‘दशरथ की 3 पत्नियां, तो हमारा एक पति क्यों नहीं’:अमरोहा में 3 बहनों का सवाल, दोस्त से शादी की; क्या ये कानूनी रूप से जायज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment