Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘दशरथ की 3 पत्नियां, तो हमारा एक पति क्यों नहीं’:अमरोहा में 3 बहनों का सवाल, दोस्त से शादी की; क्या ये कानूनी रूप से जायज

    6 hours ago

    1

    0

    अमरोहा की 3 बहनों की एक ही लड़के से शादी चर्चा में है। वीडियो सामने आने पर लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। इस पर लड़कियों ने कहा- धीरे-धीरे सभी को यकीन हो जाएगा कि शादी असली है। हिंदू संगठनों ने विरोध करते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की। इस पर लड़कियां बोलीं- अगर दशरथजी की 3 पत्नियां हो सकती हैं, तो हम एक लड़के से शादी क्यों नहीं कर सकते? हमें अलग किया तो सुसाइड कर लेंगे। आखिर तीन लड़कियों ने एक ही लड़के से शादी क्यों की? ये प्यार है या सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने का तरीका? हिंदू मैरिज एक्ट इस पर क्या कहता है? जानेंगे आज के यूपी एक्सप्लनेर में… पहले पूरा मामला जानिए… सवाल-1: आखिर 3 लड़कियों ने एक ही लड़के से शादी क्यों की? जवाब: इसके पीछे भी तीनों बहनों के पास तर्क हैं। सवाल-2: क्या ये शादी सामाजिक और कानूनी रूप से मान्य है? जवाब: सामाजिक नियम और कानून में काफी अंतर होता है। कानूनी रूप से कई गलत प्रथाएं आज भी जारी हैं। जैसे हिमाचल और उत्तराखंड के हाटी समुदाय (अनुसूचित जनजाति) में एक लड़की के कई लड़कों (आमतौर पर सगे भाइयों) से शादी की परंपरा है। पिछले साल ऐसी ही एक शादी काफी चर्चा में रही थी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कई गांवों में दो या तीन शादियां करते हैं। ऐसा मीलों दूर से पानी लाने के लिए किया जाता है। पहली पत्नी को छोड़कर बाकी पत्नियां रोज घर के लिए पानी ढोकर लाती हैं। इन्हें ‘वाटर वाइफ्स’ कहा जाता है। अब अमरोहा वाले मामले के कानूनी पहलुओं पर बात करें तो कई सवाल उठते हैं। कई पेंचीदगी भी हैं। एक-एक करके समझते हैं… 1. अलग-अलग शादी के बजाय एक साथ शादी होना 2. तीसरी बहन का नाबालिग बताया जाना 3. शादी के असली होने पर सवाल 4. पुलिस और परिवार की स्थिति सवाल-3: इस मामले में अब आगे क्या होगा? जवाब: चूंकि मामले में अभी कई तथ्य अनिश्चित हैं, जैसे नाबालिग होने का दावा और शादी की वास्तविकता। ऐसे में कानूनी और सामाजिक दोनों नजरिये से कई संभावनाएं नजर आती हैं… कानूनी संभावनाएं 1. अगर नाबालिग होने की पुष्टि होती है 2. अगर सभी लड़कियां बालिग साबित होती हैं 3. अगर जनहित याचिका दाखिल हो सामाजिक संभावनाएं 1. पारिवारिक दबाव- अभी परिवार भले ही कोई कार्रवाई नहीं चाहता। लेकिन गांव-बिरादरी का दबाव पड़ने पर अगर परिवार अपना रुख बदलता है, तब शिकायत दर्ज हो सकती है। 2. धार्मिक संगठनों का दबाव- विरोध कर रहे हिंदू संगठन प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बना सकते हैं। इससे पुलिस को औपचारिक जांच आगे बढ़ानी पड़ सकती है, भले ही निजी शिकायत न हो। 3. इन्फ्लुएंसर एंगल पर सवाल- विकास करीब 6 महीने से तीनों बहनों के वीडियो कंटेंट में उनके पति की भूमिका निभाता था। इस वजह से एक बड़ा तबका इसे सोशल मीडिया स्टंट मान रहा है। अगर ऐसा साबित होता है, तो पूरा मामला ही खत्म हो जाएगा। --------------------------------- ये एक्सप्लेनर भी पढ़ें… जौहर यूनिवर्सिटी टूटने से भाजपा को क्या मिलेगा, 38 इमारतें अवैध तो सपा विरोध क्यों कर रही, क्या पूरी यूनिवर्सिटी गिरा दी जाएगी जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें ढहाने के आदेश से भाजपा और सपा के बीच राजनीति तेज है। भाजपा इसे 'भूमाफिया' पर कार्रवाई बता रही है। वहीं, सपा, भाजपा को ‘यूनिवर्सिटी तोड़ने वाला आक्रांता’ कह रही है। अगर इमारतें अवैध हैं तो सपा कार्रवाई का विरोध क्यों कर रही है? क्या सभी 38 इमारतें ढहा दी जाएंगी? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई SIT:अयोध्या DIG, SSP भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट
    Next Article
    'यूपी में पेपर लीक नहीं रुका तो बड़ा आंदोलन होगा':कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment