Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी- सतीश महाना के बयान पर बवाल:भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; कानपुर पुलिस से भी झड़प, बैज नोचे, खींचकर थाने ले गई

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 'चंदा चोरी' संबंधी बयान को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे राजनीतिक माहौल गरमा गया। रामादेवी चौराहे पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार और सतीश महाना के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के विरोध में उतर आए। सरकार और महाना के समर्थन में नारे लगाने लगे। भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर जलाए। जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। हंगामे के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मियों के बैज तक नोच लिए गए। पुलिस ने कांग्रेस नेता धर्मराज चौहान और उनके बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों को खींचकर थाने ले गई। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता भी सड़क पर गिर गया। पुलिस से उसकी भी झड़प हुई। दरअसल सतीश महाना ने कहा था कि जिसने श्रद्धा भाव से दान नहीं दिया, उसका पैसा चोरी हुआ है। हमने श्रद्धा से दान दिया था, इसलिए हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ। हमारा पैसा तो राम मंदिर के निर्माण में लगा है। 2 तस्वीरें देखिए- यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा था कि- जिन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान के मंदिर में पैसा अर्पित नहीं किया, उन्हीं का पैसा चोरी हुआ है। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ, हमारा पैसा मंदिर में लगा है। मंदिर का भव्य स्वरूप इसका प्रमाण है। प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप-पीड़ित बच्ची का इलाज नहीं किया, सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा:कहा- आपको डॉक्टर लिखने का हक नहीं; गाजियाबाद में चली गई थी जान
    Next Article
    वाराणसी में महिला दरोगा ने फरियादी को जड़े 5 थप्पड़:बोली- तंग आ गई, आज तुम्हारा इलाज कर देती हूं, DCP ने सस्पेंड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment