Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO ने काम-काज संभाला:अयोध्या में रामलला-राम दरबार के दर्शन किए, कैम्पस में ही ऑफिस-आवास बनवाया

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा ने सोमवार शाम 7 बजे कामकाज संभाल लिया। इससे पहले रामलला और फिर राम दरबार के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। CEO ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा- किसी को कोई समस्या आ रही हो तो वह उनसे या महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि से बातचीत कर सकता है। मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराएं। यथासंभव उनकी सहायता करें और अपना व्यवहार विनम्र रखें। चढ़ावे-गणना व्यवस्था की करेंगे निगरानी जितेंद्र मिश्रा के लिए मंदिर परिसर के भीतर ही ऑफिस तैयार किया गया है। उनके आवास की व्यवस्था भी परिसर में की गई है। इससे पहले सितंबर की शुरुआत में ट्रस्ट ने जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला पूर्णकालिक CEO नियुक्त किया था। दो सितंबर को नियुक्ति के बाद सीईओ जितेंद्र मिश्र ने 3-4 सितंबर को राममंदिर पहुंच कर ट्रस्ट महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि सहित अन्य पदाधिकारियों से भेंट की थी। इसी के साथ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका के साथ रामघाट स्थित लेखा कार्यालय पहुंच कर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यप्रणाली को समझा था। अब फैसलों की मॉनिटरिंग मौके से जितेंद्र मिश्रा के अयोध्या में रहने से मंदिर की रोजाना की व्यवस्थाओं की समीक्षा नियमित रूप से हो सकेगी। अधिकारियों के साथ बैठक, व्यवस्थाओं की निगरानी और सामने आने वाली समस्याओं के समाधान पर फोकस रहेगा। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और व्यवस्थाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में CEO की भूमिका प्रशासनिक निगरानी के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, कर्मचारियों के कामकाज और मंदिर संचालन के समन्वय से भी जुड़ी होगी। जानिए जीतेंद्र मिश्रा ही क्यों बनाए गए सीईओ ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे: जीतेंद्र मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर में वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख थे। उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वोच्च युद्ध सेवा मेडल (SYSM) भी मिला। यूपी से कनेक्शन: वे देवरिया, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। यानी राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति में उनका यूपी कनेक्शन भी है। यूपी में करीब 13% आबादी ब्राह्मणों की है। जीतेंद्र मिश्रा इसी वर्ग से आते हैं। सैन्य अनुभव का इस्तेमाल: करीब 40 साल वायुसेना में रहे और कई महत्वपूर्ण कमांड संभाले। ऐसे में मंदिर के बढ़ते प्रशासन, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बड़े स्तर के ऑपरेशनल कामकाज के लिए उनका सैन्य प्रशासनिक अनुभव महत्वपूर्ण माना जा सकता है। अब तीनों नए ट्रस्टियों और महासचिव के बारे में जानिए ………………………… यह खबर भी पढ़िए वाराणसी में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदी छात्रा, मौत: वॉर्डन से झगड़े के बाद छत पर भागी, हॉस्टल वालों ने 17 घंटे तक छिपाई लाश वाराणसी में रविवार देर रात 12वीं की छात्रा की हॉस्टल से कूदने से मौत हो गई। छात्रा तीसरी मंजिल से सिर के बल नीचे गिरी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    उम्रकैद की सजा काट रही महिला की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान, बहू की हत्या का था आरोप
    Next Article
    प्रयागराज की वरुणा-नदी में मूर्ति-विसर्जन के दौरान डूबा युवक; VIDEO:गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, डूबते युवक का वीडियो आया सामने; खोजने में जुटी टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment