Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर दान चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- महादंड मिलेगा:भोपाल में कहा- भारत के मुसलमान इंडोनेशिया जाकर देखें, नमाज पढ़ने वाले दिवाली मनाते हैं

    16 hours ago

    2

    0

    भोपाल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को राम मंदिर से जुड़े हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन परंपरा से जुड़े लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, यह सिर्फ एक मंदिर का मामला नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की प्रतिष्ठा और विश्वास से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के धाम में रहकर इस तरह का कृत्य करने वालों को महादंड मिलेगा। धर्म विरोधी ताकतें ऐसी परिस्थितियां बना रही हैं राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संघ और चंपत राय का नाम आने तथा उन पर एफआईआर दर्ज नहीं होने के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। एसआईटी और जांच एजेंसियां लगी हैं, इसलिए उन्हें निष्पक्ष जांच करने दी जानी चाहिए। विदेशों में इस मामले की आलोचना पर उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को मानने वाले लोगों के मन में यह पीड़ा है। उन्होंने बताया कि जकार्ता में भी मैंने इस विषय का जिक्र किया था। सभी मंदिरों को शंकराचार्य के नियंत्रण में देने के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म विरोधी ताकतें ऐसी परिस्थितियां बना रही हैं, जिससे मंदिरों और संतों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिरों की सेवा और प्रबंधन की जिम्मेदारी ऐसे लोगों को मिलनी चाहिए, जो सनातन, वैष्णव परंपरा और भगवान के प्रति पूरी तरह समर्पित हों। इंडोनेशिया में 5 वक्त के नमाजी भी कथा सुनते हैं अपने संबोधन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत के मुसलमानों के संदर्भ में इंडोनेशिया का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया जाकर देखना चाहिए। वहां पांच वक्त की नमाज पढ़ने वाले लोग दीपावली भी मनाते हैं और रामकथा में भी शामिल होते हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोपाल में हबीबगंज स्थित कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। सिया-केतन केस पर बोले- अपराध की जड़ संस्कारों की कमी पुणे के चर्चित सिया-केतन केस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- बढ़ते अपराधों के पीछे संस्कारों का अभाव सबसे बड़ा कारण है। कानून केवल दंड दे सकता है, लेकिन समाज को सही दिशा संस्कार ही दे सकते हैं। यह घटना नासमझी और प्रेम के अंधेपन का परिणाम है। प्रेम करना गलत नहीं है, लेकिन माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता। NEET पेपर लीक पर कहा- देशहित में जो हो, वही होना चाहिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे पहले भी अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने कहा, “देश में जो भी हो, वह सबके हित में होना चाहिए।” कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और राजनीति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "राजनीति हमारा विषय नहीं है, धर्मनीति हमारा विषय है। हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान पर हमसे कुछ भी पूछिए, हम उस पर अपनी बात रखेंगे लेकिन राजनीतिक विवादों पर हम कोई टिप्पणी नहीं करते। ये खबर भी पढ़ें… राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की दान चोरी पर चुप्पी: उज्जैन में भास्कर के सवालों पर बचते नजर आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट में दान चोरी को लेकर दैनिक भास्कर ने सवाल किए।उन्होंने सवालों के जवाब नहीं दिए। मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्विशा केस-CBI ने गिरिबाला और समर्थ का वॉइस सैंपल मांगा:कोर्ट में कहा- लैपटॉप का पासवर्ड भी चाहिए; 14 जुलाई तक बढ़ी आरोपियों की रिमांड
    Next Article
    खून के बदले VIP दर्शन, ज्योतिर्लिंग में ऐसा पहला सिस्टम:ओंकारेश्वर में रक्तदान को आस्था से जोड़ा; MP के दूसरे धार्मिक स्थलों पर भी ऐसा होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment