Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम वन गमन पथ को फिर से दुरुस्त किया गया:प्रयागराज में खामियां दूर की जा रहीं, 90 % काम पूरा, गाड़ियां जल्द रफ्तार भरेंगी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के शृंगवेरपुर के पास बन रहे राम वन गमन पथ पर बारिश के बाद आई दरारों और सड़क धंसने की तस्वीरों ने कुछ दिन पहले निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। इसे लेकर पूरे देश में चर्चा हुई। इसी की वर्तमान स्तिथि को देखने के लिए एक बार हम फिर इस हाईवे पर इसकी रियलिटी चेक करने पहुंचे । अभी वर्तमान स्थिति में हमने देखा जो खामियां आई थीं, उसको दुरुस्त करने का काम चल रहा है। लगभग काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी भी काम चल रहा है। जहां-जहां गड्ढे थे, वहां-वहां काम सड़क पर जहां गड्ढे और अन्य खामियां सामने आई थीं, वहां मरम्मत का काम कराया जा रहा है। निर्माण कंपनी का दावा है कि करीब 90 प्रतिशत खामियों को दूर किया जा चुका है, जबकि बाकी हिस्सों को भी जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा। मौके पर कई स्थानों पर गड्ढे भरे जा चुके हैं और सड़क को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। मौके पर मिले SP कंपनी के कोऑर्डिनेटर विनय दुबे के मुताबिक, हाल में हुई तेज बारिश के कारण कुछ स्थानों पर सड़क में दिक्कतें आई थीं। इन्हें चिह्नित कर लगातार सुधार का काम कराया जा रहा है। उनका कहना है कि अब करीब 90 प्रतिशत खामियां दूर हो चुकी हैं। बाकी काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। उद्घाटन से पहले पूरे हाईवे की दोबारा जांच की जाएगी और कहीं भी कमी मिलने पर उसे दूर करने के बाद ही मार्ग को शुरू किया जाएगा। जल्द ही इस पर गाड़ियां रफ़्तार भरेंगी। बारिश के बाद सामने आई थी सड़क की स्थिति तेज बारिश के बाद राम वन गमन पथ के कुछ हिस्सों में दरारें आने और सड़क धंसने की बात सामने आई थी। इससे निर्माणाधीन हाईवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए थे। अब निर्माण एजेंसी की ओर से प्रभावित हिस्सों को चिह्नित कर उन्हें ठीक किया जा रहा है। मौके पर मजदूर और मशीनें सड़क को दुरुस्त करने में जुटी हैं। 4400 करोड़ की लागत से बन रहा है हाईवे अयोध्या से चित्रकूट को जोड़ने वाला राम वन गमन पथ करीब 4400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसे सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना माना जा रहा है। इसका उद्देश्य अयोध्या और चित्रकूट को उस धार्मिक मार्ग से जोड़ना है, जिसे भगवान श्रीराम के वनवास से जोड़कर देखा जाता है। हाईवे पूरा होने के बाद दोनों धार्मिक स्थलों के बीच आवागमन आसान होने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन से पहले फिर होगी जांच SP कंपनी के कोऑर्डिनेटर विनय दुबे का कहना है कि हाईवे का उद्घाटन करने से पहले पूरे मार्ग की दोबारा जांच की जाएगी। सड़क की गुणवत्ता और बारिश के बाद सामने आई खामियों को भी देखा जाएगा। उनका कहना है कि जांच में अगर कहीं कोई कमी मिलती है तो उसे दूर करने के बाद ही उद्घाटन किया जाएगा। हालांकि, हाईवे का उद्घाटन कब होगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौकशी के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:संतकबीरनगर में SP के सामने हाथ जोड़ गिड़गिड़ाया, चौकी इंचार्ज-कांस्टेबल निलंबित हुए थे
    Next Article
    मथुरा में ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग:एसी की आउटडोर यूनिट से उठी लपटें, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment