Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग:एसी की आउटडोर यूनिट से उठी लपटें, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में देर रात ज्वैलर्स के मकान में आग लग गई। घटना वनखंडी इलाके की है। रात करीब 2 बजे मकान के बाहरी हिस्से से धुआं निकलने लगा। कुछ देर बाद एसी की आउटडोर यूनिट के पास आग की लपटें दिखाई देने लगीं। अजय अग्रवाल की वनखंडी में ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका मकान बना हुआ है। अजय अग्रवाल अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। रात के समय परिवार के लोग सो रहे थे। आग लगने की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को हुई। उन्होंने मकान से आग की लपटें निकलती देख शोर मचाया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग पहली मंजिल पर लगी थी। नीचे ज्वैलर्स की दुकान का गेट बंद था। इस वजह से दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने में परेशानी हुई। दमकल कर्मियों ने पहले नीचे से ही आग बुझाने की कोशिश की। जब इससे आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका तो सीढ़ी लगाकर बाहर से पहली मंजिल तक पहुंचे। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम वन गमन पथ को फिर से दुरुस्त किया गया:प्रयागराज में खामियां दूर की जा रहीं, 90 % काम पूरा, गाड़ियां जल्द रफ्तार भरेंगी
    Next Article
    सवाल उठा तो सूची में बढ़ा चिरंजीव चौरसिया का नाम:दो दिन में संशोधित हुई भाजपा की लिस्ट; पूर्व नगर विधायक अब भी बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment