Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामभद्राचार्य के शिष्य के कहने पर अविमुक्तेश्चरानंद पर FIR कराई:आशुतोष ब्रह्मचारी ने VIDEO जारी किया, कहा- गुरु की हत्या हुई तो यही जिम्मेदार

    2 hours ago

    2

    0

    अविमुक्तेश्वरानंद पर 2 बटुकों से यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा- रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्र दास के कहने पर मैंने अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का मुकदमा लिखाया। इसमें कई अधिकारी भी शामिल हैं। अगर मेरे गुरु की हत्या हुई तो रामचंद्र दास ही जिम्मेदार होंगे। वहीं 8 जून को तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वीडियो जारी कर कहा- आशुतोष ब्रह्मचारी मेरी और मेरे उत्तराधिकारी की छवि खराब करना चाहता है। वह साजिश रच रहा है। मुझे उसका आपराधिक इतिहास जानकर डर लगने लगा है, मैं कांप रहा हूं। अब पढ़िए आशुतोष ब्रह्मचारी ने जो VIDEO में कहा आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- मथुरा के अंदर श्री देव बाबा जी का आश्रम। जो स्वर्ण कुमार स्वर्ण समाज जो हमारा है। वहां उनकी ट्रस्ट है। और यह कुकर्मी, ढोंगी, फ्रॉडी रामचंद्र दास है। जो हमारा ही गुरु भाई है। ये मेरा दुर्भाग्य है कि हम ऐसे ही जगह जुड़ गए है ना। मेरा गुरु के प्रति हमें सम्मान है और आजीवन रहेगा। पर गुरु की हत्या कराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा लगवाने का भी यह षड्यंत्र, आज मैं कहना चाहता हूं रामचंद्र ने ही यह हमारे ऊपर दबाव दिया था। और इतना ही नहीं इसमें कई अधिकारी भी लिप्त हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- मुझे गुमराह किया गया था और अब मथुरा एसएसपी को एक शिकायती पत्र भेजा है जिसमें रामचंद्र ने फर्जी वसीयत बनाकर सिविल शूट किया और उस आश्रम पे कब्जा किया। यह पोतरा कुंड पर आश्रम है जो देवा बाबा का है। ये मामला कोर्ट में जाएगा और यदि पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो न्यायालय में जाएंगे। सत्य की लड़ाई लड़ूंगा। चाहे कोई भी हो। रामचंद्र दास के खिलाफ भी कोर्ट में लड़ूंगा आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- मैंने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। दबाव दिया गया लेकिन लड़ता रहूंगा। रामचंद्र दास के खिलाफ भी कोर्ट में लड़ूंगा। इन्होंने किस तरह हमें बर्बाद किया। किस-किस तरह हमें उत्पीड़न किया, किस तरह दबाव दिया और क्यों हमारे ऊपर इतना बड़ा कांड इन्होंने कराया। ये बहुत बड़ा खुलासा मैं जल्दी करूंगा। इसकी सारी चैट है मेरे पास इनकी WhatsApp की। अविमुक्तेश्वरानंद पर ऐसा मुकदमा करो, वैसा करो। ये आश्रम ऐसा बनेगा। दो-दो आश्रम दबाने की बात कर रहा है मुझसे चैट पर और रिकॉर्डिंग भी है। सारी एविडेंस मेरे पास उपलब्ध है। और गुरु की हत्या हुई तो यही जिम्मेदार होगा। आशुतोष ब्रह्मचारी आज ये ऐलान करता है। आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया था; जानिए प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बटुकों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया था। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए थे। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई थी। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। 25 मार्च को शंकराचार्य और मुकुंदानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद आशुतोष महाराज ने फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी। अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- आशुतोष से डर लगने लगा है जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि आज मन को बहुत आघात लगा है। मैं देश-विदेश में कथा करता हूं। आचार्य धर्म निभाने का प्रयास करता हूं। आशुतोष ब्रह्मचारी के बयानों से मुझे आशंका हुई है कि कहीं कोई साजिश तो नहीं रची जा रही। यह उनकी और उनके उत्तराधिकारी की छवि नष्ट करने का प्रयास हो सकता है। मुझे आशुतोष से डर लगने लगा है। आशुतोष महाराज के शिष्य होने के दावे पर उन्होंने कहा कि मैं अनेक स्थानों पर कथा करने जाता हूं, संभव है कि कहीं आकर आशुतोष ने दीक्षा ले ली हो। मुझे यह पता नहीं था कि उसका मन ऐसा होगा। एक शिष्य द्वारा गुरु की हत्या की आशंका जताना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें, उनके पीठ को और उनके उत्तराधिकारी को खतरा बताया जा रहा है, जो गंभीर विषय है। उन्होंने कहा- इस तरह की घटना की निंदा होनी चाहिए। वह प्रशासन से भी जांच कराने को कहेंगे, जो संवैधानिक रूप से उचित होगा, वही किया जाए। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें राममंदिर के चढ़ावे में चोरी के दावे पर PMO सख्त:ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी; भाजपा नेता ने लेटर लिखकर CBI जांच की मांग की थी अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में 7 करोड़ रुपए की चोरी के दावे पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को मंदिर ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी सूत्रों से पता चली है। भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर CBI से जांच कराने की मांग की थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में पुलिस परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की मौत:अंडरवियर में मोबाइल मिलने के बाद सख्ती, 5 नकलची पकड़े गए
    Next Article
    मसूरी में कार खाई में गिरी, 4 टूरिस्टों की मौत:दिल्ली, हरियाण और यूपी से आए थे घूमने; 500 मीटर खाई में फंसी बॉडीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment