Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में पुलिस परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की मौत:अंडरवियर में मोबाइल मिलने के बाद सख्ती, 5 नकलची पकड़े गए

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी में 32,679 पदों पर हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा का आज बुधवार को तीसरा और आखिरी दिन है। 1183 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह 8 बजे ही पहुंच गए। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जांच, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन के बाद ही एंट्री दी गई। अंडरवियर में मोबाइल मिलने के बाद चेकिंग के दौरान सख्ती बढ़ा दी गई। कौशांबी से परीक्षा देने वाराणसी जा रहे 25 साल के अनुज शर्मा की हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने से जान चली गई। जौनपुर में अभ्यर्थियों के मुंह और पैंट में मेटल डिटेक्टर डालकर चेकिंग की गई। महाराजगंज में महिला अभ्यर्थियों के हाथ का कलावा कटवा दिया। हाथरस में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर एंट्री दी गई। महिला अभ्यर्थियों के आभूषण उतरवाए गए। बालों का जूड़ा खुलवाकर तलाशी ली गई। सहारनपुर में दो आधार कार्ड लेकर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया। अफवाह फैलाने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज किया गया। हरदोई में एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन और पुराने प्रश्नपत्र के साथ पकड़ा गया। कानपुर में एक अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाते हुए पकड़ा गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सिपाही बनने के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के पहले दो दिनों में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 4.69 लाख ने परीक्षा छोड़ दी। 4 तस्वीरें देखिए… सिपाही भर्ती के बारे में जानिए सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए.….
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी बाप-बेटे की हत्या, हमलावर भी मारा गया, VIDEO:बेटा बदमाश से भिड़ा तो दूसरे ने फायर किया, निशाना चूका...साथी को गोली लगी
    Next Article
    रामभद्राचार्य के शिष्य के कहने पर अविमुक्तेश्चरानंद पर FIR कराई:आशुतोष ब्रह्मचारी ने VIDEO जारी किया, कहा- गुरु की हत्या हुई तो यही जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment