Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिमांड मंजूर, आज जेल से बाहर आएगा कपसाड़ का आरोपी:बोर्ड ने आठ घंटे की PCR मंजूर की, पुलिस बरामद करेगी हथियार, एडवोकेट रहेंगे साथ

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सरधना पुलिस को कपसाड़ कांड के आरोपी की रिमांड मिल गई है। रविवार सुबह पुलिस पहली बार आरोपी को जेल से बाहर लाकर सुनीता की हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कराएगी। शाम छह बजे आरोपी को वापस जेल में दाखिल करने के आदेश हैं। खास बात यह है कि इस दौरान आरोपी के एडवोकेट संजीव राणा व बलराम सोम भी साथ रहेंगे। हालांकि वह पुलिस की कार्रवाई में जरा भी हस्तक्षेप नहीं कर पाएंगे। पहले एक नजर कपसाड़ कांड पर 8 जनवरी को सरधना के कपसाड़ गांव में दलित महिला सुनीता की हत्या कर उसकी बेटी रूबी का अपहरण किया गया। आरोप गांव के ही ठाकुर समाज के युवक पर लगे, जिसने विरोध देख वारदात को अंजाम दिया। गांव में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने दो दिन के भीतर दोनों को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल और युवती को काउंसलिंग के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया। दस्तावेजों में आरोपी निकला नाबालिग आरोपी के सलाखों के पीछे जाने के बाद खुलासा हुआ कि वारदात के वक्त वह नाबालिग था। तीन एडवोकेट संजीव राणा, बलराम सोम और विजय शर्मा ने आरोपी का केस लड़ने का ऐलान किया। तीनों ने कोर्ट के समक्ष आरोपी की उम्र से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए मामले की सुनवाई जेजे बोर्ड में किए जाने की पैरवी की। एक माह बाद मामला जेजे बोर्ड ट्रांसफर 10 जनवरी को आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। 14 जनवरी को तीनों अधिवक्ताओं ने यह याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया। 7 सुनवाई तारीखों में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखीं। आरोपी पक्ष को सफलता मिली और केस 9 फरवरी को जेजे बोर्ड ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि उम्र निर्धारण का पेच अभी भी फसा है। आठ घंटे की पुलिस को मिली रिमांड इस बीच सरधना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कराने के लिए जेजे बोर्ड से आरोपी की रिमांड मांगी। हवाला दिया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त हथियार खेत में छिपाना कुबूल किया था। उसी हथियार को बरामद कराया जाना है। बोर्ड ने निर्धारित शर्तों के साथ आठ घंटे की रिमांड मंजूर कर ली। एडवोकेट रहेंगे इस दौरान साथ आरोपी के एडवोकेट संजीव राणा व बलराम सोम ने पीसीआर को अपोज किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने बोर्ड से अपील की कि जिस वक्त पुलिस उनके मुवक्किल को जेल से बाहर लेकर हथियार बरामद कराने जाए, उन्हें भी साथ रखा जाए। इसे बोर्ड ने मंजूर कर लिया। अब जानिए PCR के नियम विधि विशेषज्ञ बताते हैं कि PCR यानि पुलिस कस्टिडी रिमांड के कुछ नियम होते हैं। आरोपी को जेल से बाहर लाकर पुलिस पहले उसकी डाक्टरी कराएगी। जहां जहां उसे लेकर जाएगी, वहां की वीडियोग्राफी होगी। क्योंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसके साथ बल प्रयोग बिल्कुल नहीं होगा। शाम को भी डाक्टरी कराने के बाद ही उसे जेल में दाखिल कराया जाएगा। जानिए कब-कब, क्या-क्या हुआ… - 8 जनवरी को आरोपी ने मां की हत्या कर युवती को अगवा किया। - 9 जनवरी की रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। - 10 जनवरी को आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। - 14 जनवरी को तीन एडवोकेट ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट से जुड़ी रूलिंग के साथ आरोपी की तरफ से याचिका दायर की। - 22 जनवरी को याचिका मंजूर हुई और कोर्ट ने वादी पक्ष के सभी लोगों को नोटिस जारी कर दिए। - 31 जनवरी को वादी पक्ष ने बेसिक शिक्षा से जुड़े सर्टिफिकेट की रूलिंग लाने का दावा किया। - 3 फरवरी को वादी पक्ष रूलिंग उपलब्ध नहीं करा पाया। कोर्ट ने 4 फरवरी तारीख दी। - 4 फरवरी को वादी ने कक्षा 5 का सर्टिफिकेट जारी किया लेकिन उसमें भी आरोपी की जन्मतिथि हाईस्कूल के अनुसार 11-5-2008 ही मिली। - 7 फरवरी को कक्षा चार का सर्टिफिकेट लाने की मांग की लेकिन ला नहीं पाए। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। - 9 फरवरी को कोर्ट ने मामले को जेजे बोर्ड ट्रांसफर कर दिया। - 18 फरवरी को जेजे बोर्ड में सुनवाई शुरु। वादी पक्ष ने उम्र का मुद्दा उठाया। - 25 फरवरी को बोर्ड के समक्ष प्रतिवादी पक्ष ने अपोज किया। - 6 मार्च उम्र निर्धारण को तय हुई लेकिन हो ना सकी। - 7 मार्च को आरोपी की पुलिस कस्टिडी रिमांड मंजूर की गई। - 8 मार्च को आठ घंटे में पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की हत्या कर रील बनाने वाला गिरफ्तार:मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़,पैर में गोली लगने से हुआ घायल
    Next Article
    आज महिलाओं के लिए ताजमहल रहेगा फ्री:इंटरनेशनल वुमन'एस डे पर आगरा के सभी स्मारकों में महिलाओं का निशुल्क रहेगा प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment