Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामगंगा नदी में डूबे युवक की डेडबॉडी मिली:दोस्तों के साथ नहाते वक्त रामगंगा में बह गया था अमरोहा का युवक

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में रामगंगा नदी में बहे अमरोहा के युवक का शव करीब 30 घंटे बाद नदी से बरामद हो गया है। एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को बरामद करके पुलिस को हैंडओवर किया। बुधवार को युवक अपने दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहाने के लिए उतरा था। लेकिन तेज बहाव में बह गया था। तभी से एसडीआरएफ की टीम उसकी खोज में जुटी थी। अमरोहा निवासी आसिफ अपने भाई अदनान के साथ मुरादाबाद के मोरा गांव में लोहे की अलमारी बनाने का काम कर रहा था।आसिफ (25 साल) अमरोहा के मोहल्ला दरबारे कला का रहने वाला था। उसने मुरादाबाद में मोरा की मिलक में एक गोदाम में लोहे की अलमारी बनाने का ठेका ले रखा था। आसिफ का छोटा भाई अदनान और मुजफ्फरनगर निवासी तसब्बुर खान और फरीद भी उसके साथ काम करते थे। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई काम निपटाने के बाद रोजाना अपने घर अमरोहा चले जाते थे। लेकिन मोरा गांव का ट्रांसफार्मर फुंक जाने की वजह से दो दिन से गांव में बिजली नहीं थी। जिसकी वजह से आसिफ का अलमारी बनाने का काम भी रुका हुआ था। काम बंद था इसलिए आसिफ, अदनान, तसब्बुर और फरीद ने तय किया कि पास में ही चट्टा पुल के पास रामगंगा नदी में नहाने चलते हैं। चारों नहाने के लिए रामगंगा नदी में उतरे थे। लेकिन इस दौरान आसिफ तेज बहाव में बह गया। बरसात की वजह से रामगंगा नदी में पानी का बहाव अधिक होने की वजह से वह संभल नहीं सका। सूचना मिलते ही एएसपी अभिनव द्विवेदी और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंचे थे। एसडीआरएफ की टीम को तुरंत रेस्क्यू में लगाया गया था। करीब 30 घंटे बाद आसिफ की डेडबॉडी रामगंगा नदी से बरामद हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी:पूरी वारदात CCTV में कैद, फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment