Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामगढ़ताल क्षेत्र में 2700 मीटर सड़क होगी चौड़ी:23 करोड़ रुपये मंजूर; कई मोहल्ले के लोगों को मिलेगी सुविधा

    7 hours ago

    1

    0

    शहर के रामगढ़ताल क्षेत्र में 2700 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही इसका सुंदरीकरण भी होगा। इसपर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति से मंजूरी मिल गई है। यह सड़क कई मोहल्लों से होकर गुजरेगी। अच्छी सड़क होने से शहर का यह पॉश इलाका और बेहतर नजर आएगा। इसके साथ ही वाटर बॉडी पर बनने वाले 112 मीटर डबल लेन पुल को तेजी से बनाया जा रहा है। इससे तारामंडल के दो हिस्से आपस में जुड़ जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण की यह परियोजना गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की वसुंधरा एन्क्लेव आवासीय योजना से शुरू होकर महाराणा प्रताप पार्क, ग्रीनवुड और गोरक्ष एन्क्लेव आवासीय योजनाओं से गुजरते हुए चंपा देवी पार्क तक बनेगी। सड़क का निर्माण मजबूत और टिकाऊ बिटुमिन लेयर तकनीक से होगा, जिससे मार्ग लंबे समय तक समतल और सुरक्षित बना रहेगा। परियोजना में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे मार्ग के किनारे आरसीसी नाला बनाया जाएगा ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। अलग-अलग होगी चौड़ाई 2700 मीटर लंबे इस मार्ग को अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग चौड़ाई के मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। योजना के तहत 1270 मीटर हिस्से में सड़क की चौड़ाई 24 मीटर, 860 मीटर में 18 मीटर, 240 मीटर में 12 मीटर और 325 मीटर में 9 मीटर रखी जाएगी। इस सड़क के किनारे अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए डक्ट का निर्माण भी प्रस्तावित है। जिससे बिजली, इंटरनेट और अन्य सेवाओं के तार जमीन के नीचे व्यवस्थित तरीके से डाले जा सकेंगे। लाइटिंग की होगी व्यवस्था सड़क के दोनों किनारों को आकर्षक बनाने के लिए पथ प्रकाश, लैंडस्केपिंग, हरियाली और सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इससे क्षेत्र का वातावरण न केवल सुंदर बनेगा बल्कि लोगों को एक बेहतर और पर्यावरण अनुकूल शहरी अनुभव भी मिलेगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित आवासीय और व्यावसायिक कालोनियों के मार्ग चौड़ा और जाम मुक्त हो जाएगा। इससे आसपास के आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इसी माह बजट मिलने की संभावना सड़क चौड़ीकरण और आरसीसी नाले का यह कार्य राज्य अवस्थापना मद के अंतर्गत कराया जाएगा। इसके लिए जीडीए द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन की राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने 6 मार्च को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब व्यय वित्त समिति से भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद पखवारे भर में फंड भी जारी हो सकता है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि जैसे ही वित्तीय स्वीकृति मिलेगी निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वाटर बॉडी पर बन रहे पुल से जुड़ेंगे दो हिस्से वाटर बॉडी पर बन रहा डबल लेन पुल भी इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। यह पुल योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे स्थित कारपोरेट पार्क को सर्किट हाउस के पास आने वाली सड़क से जोड़ेगा। पुल तैयार होने के बाद तारामंडल क्षेत्र के दो हिस्से सीधे आपस में जुड़ जाएंगे। इससे नौकायन मार्ग होते हुए देवरिया बाईपास तक जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी मिल जाएगा। इसका सीधा फायदा तारामंडल, वसुंधरा एन्क्लेव और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा, जिन्हें अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। पर्यटन के लिहाज से भी यह पुल क्षेत्र की खूबसूरती भी बढ़ाएगा। वाटर बाडी के ऊपर से गुजरते समय लोगों को स्काई वाक जैसा अनुभव मिलेगा। आकर्षक रोशनी और बेहतर पहुंच व्यवस्था के कारण यह स्थान पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। पुल बनने के बाद सर्किट हाउस, नौका विहार, चंपा देवी पार्क और प्राणी उद्यान जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंच और अधिक आसान हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम को अनुमति मिली:LDA स्मारक समिति और पुलिस ने दी 26 शर्तें, उल्लंघन पर परमिशन रद्द होगी
    Next Article
    अब AI की निगरानी में होगी रामनगरी:56 लाख से लगेंगे 1000 स्मार्ट कैमरे, संदिग्ध दिखते ही कंट्रोल रूम को अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment