Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकली सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी पकड़ाए:आईटीसी कंपनी के मैनेजर ने ग्राहक बनकर पकड़ा, इंडिया में बैन सिगरेट भी मिली

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक क्षेत्र में नकली सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। आईटीसी कंपनी के नाम पर नकली सिगरेट तैयार कर बाजार में बेचने वाले दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपियों के पास से नकली सिगरेट व इंडिया में बैन सिगरेट भी मिली है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल रही है। मथुरा नौहझील शंकर गली निवासी टीटू शर्मा अनवेश आईपीआर प्रोटेक्शन एनफोर्समेंट कंपनी में मैनेजर हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग आईटीसी कंपनी के नाम पर नकली सिगरेट बनाकर बाजार में बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। संपर्क करने पर आरोपी मोहम्मद अरशद निवासी वृंदावन कॉलोनी तेलीबाग और हम्जा बशर निवासी हाता भीकम खां अब्दुल अनीज रोड लखनऊ माल देने के लिए तैयार हो गए। दोनों आरोपी चौक स्थित कोनेश्वर चौराहे के पास सिगरेट की डिलीवरी देने पहुंचे। टीटू शर्मा ने जब सिगरेट की जांच की तो उस पर आईटीसी कंपनी का लोगो और विवरण लिखा हुआ था लेकिन असली सिगरेट से मिलान करने पर वह अलग पाई गई। आरोपियों के पास से भारत में प्रतिबंधित इम्पोर्टेड सिगरेट भी मिली, जिस पर ‘Esse Light’ और ‘Esse Gold’ लिखा हुआ था। मामले की सूचना चौक पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को नकली सिगरेट के साथ पकड़कर थाना चौक लाया गया। आरोपी ग्राहकों को असली बताकर नकली सिगरेट बेचते थे। जिससे आईटीसी कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था। मामले में इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय का कहना है शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल:मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुजुर्ग की अर्थी को दिया कंधा, शमशान तक लेकर गए
    Next Article
    मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी SI की परीक्षा:17 केंद्रों पर 24960 अभ्यर्थी रजिस्टर, दो दिन दो पाली में चलेगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment