Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वार्ड बॉय से अभद्रता के विरोध में स्टाफ की हड़ताल:3 दिन तक 3 घंटे रहेगी हड़ताल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के जिला अस्पताल मैनपुरी में होली के दिन अस्पताल स्टाफ एक वार्ड बॉय से कथित अभद्रता के विरोध में हड़ताल पर चला गया। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकारी कार्य से थाने गए वार्ड बॉय के साथ वहां मौजूद मुंशी ने अभद्र व्यवहार किया। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी विभागों का काम बंद कर दिया। अचानक हुई इस हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। करीब दो घंटे तक ओपीडी और अन्य विभागों में कामकाज ठप रहा, जिससे इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते नजर आए। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग अस्पताल कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती, वे प्रतिदिन तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल जारी रखेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीएम सदर मैनपुरी जिला अस्पताल पहुंचे और हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने फिलहाल अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे। पुलिसकर्मी माफी मांगे वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त मंडल आगरा के मंडलीय सचिव ने बताया कि कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता के संबंध में सीएमएस को पहले ही शिकायती पत्र दिया जा चुका था। उनका कहना है कि यदि संबंधित पुलिसकर्मी माफी मांग लेता तो मामला वहीं सुलझ सकता था, लेकिन ऐसा न होने के कारण कर्मचारियों को विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि जिला अस्पताल में करीब एक साल पहले पुलिस चौकी बनाई गई थी, लेकिन वहां अब तक कोई स्थायी पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया गया है। फिलहाल केवल दो होमगार्ड तैनात किए जाते हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त नहीं हैं। कर्मचारियों ने कहा कि फिलहाल तीन दिन तक रोजाना तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बच्चों को मिला डेढ़ लाख का आईफोन:ईमानदारी दिखाते हुए पुलिस को दिया, मालिक को वापस मिला
    Next Article
    मेरठ में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल:मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुजुर्ग की अर्थी को दिया कंधा, शमशान तक लेकर गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment