Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामजीलाल सुमन बोले- UP में अपराधियों के मन की सरकार:सपा सांसद ने अलीगढ़ में दलित समाज की बारात रोकने के मामले में सरकार को घेरा

    10 hours ago

    1

    0

    सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर दलितों के मुद्दे पर यूपी सरकार को घेरा है। अलीगढ़ में दलित समाज की बारात रोकने की घटना का हवाला देते हुए कहा-आपराधिक प्रवृति के जो लोग हैं उन्हें ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश की सरकार उनके दिल और मन की सरकार है। उन्होंने कहा-देश में दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार यूपी में ही हो रहे हैं। न सिर्फ दलितों को अपमानित किया जा रहा है बल्कि बाबा साहब अंबेडकर की मूर्तियों को भी तोड़ा जा रहा है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला... पिछले दिनों अलीगढ़ में कुछ लोगों ने दलितों की बारात रोकने का प्रयास किया था। इसको लेकर वहां जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में पीड़ित दलित परिवार से मिलने के लिए सपा सांसद रामजीलाल सुमन शनिवार को आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में स्थित अपने आवास से अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने दलितों के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। सपा सांसद ने कहा-कुछ लोगों ने अनावश्यक ही अलीगढ़ में विध्न पैदा किया। बारात न चढ़ने देने की कोशिश की। इस प्रकार की घटनाए इसलिए हो रही है, क्योंकि सरकार का जो मिजाज होता है, उस मिजाज के हिसाब से ही समाज की शक्तियों का संचालन होता है। आपराधिक प्रवृति के जो लोग हैं उन्हें ऐसा लगता है कि ये उत्तर प्रदेश की सरकार उनके दिल और मन की सरकार है। दलितों को अपमानित किया जा रहा सुमन ने कहा-ऐसी घटना हो सकती है लेकिन किसी भी घटना पर अगर सख्त कार्रवाई की जाए तो उसका एक संदेश जाता है। फिर ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नहीं होती। आज यूपी में जगह-जगह बाबा साहब अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही है...भगवान बुद्ध की मूर्तियां तोड़ी जा रही है। दलितों को अपमानित किया जा रहा है, उनकी बच्चियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। सांसद बोले-ये मैं नहीं बल्कि एनसीआरबी की रिपोर्ट कह रही है। जोकि गृहमंत्रालय के अधीन एक संस्था है। इसके अनुसार, यूपी में सबसे अधिक दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। दूसरा स्थान राजस्थान और मध्य प्रदेश का है। ये तीनों राज्य भाजपा शासित प्रदेश हैं। इन तीनों राज्यों में ही दलितों पर अत्याचारों का ग्राफ बहुत ऊंचा है। अपराधियों पर नहीं है अंकुश सपा सांसद ने कहा-यूपी में ऐसा लगता है कि अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है। सरकार कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है। योगी का बुलडोजर परिस्थितियों को देखकर चलता है, जाति और धर्म देखकर चलता है। दलितों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, यदि ऐसे मामलों में शुरू में ही कार्रवाई हो जाती तो अलीगढ़ जैसी घटनाएं नहीं होतीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में परीक्षा से पहले कलावा-ताबीज उतरवाए:CBSE सेंटर पर हंगामा, खुले में चेकिंग से भी नाराजगी, अभिभावकों-ABVP का विरोध
    Next Article
    फतेहपुर में डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत:मौसी के घर जा रही थी, आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment