Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान में फल-सब्जियों के दाम बढ़े:फलों में सेब 160 और अनार 150 रुपये किलो तक, खजूर के दाम में भी 30% तक उछाल

    2 hours ago

    1

    0

    रमजान के महीने में बाजारों में महंगाई ने रोजेदारों की चिंता बढ़ा दी है। इफ्तार और सेहरी में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के कारण फलों और सब्जियों के दाम में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में इस समय फलों के दाम काफी ऊंचे चल रहे हैं। सेब 140 से 160 रुपये प्रति किलो, केला 60 से 80 रुपये दर्जन, अनार 120 से 150 रुपये प्रति किलो, पपीता 50 से 70 रुपये प्रति किलो और अंगूर 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। सब्जियों की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो, आलू 25 से 30 रुपये, प्याज 30 से 35 रुपये, खीरा 40 से 60 रुपये, हरी मिर्च 80 से 100 रुपये और धनिया 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में सब्जियों के दाम में 15 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। रोजा इफ्तार में खास तौर पर इस्तेमाल होने वाली खजूर की कीमतों में भी 20 से 30 प्रतिशत तक इजाफा देखा जा रहा है। साधारण खजूर 180 से 220 रुपये प्रति किलो और अच्छी क्वालिटी की खजूर करीब 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। इसके अलावा सूखे मेवे, शरबत, बेसन, दही, चीनी और दूध के दाम भी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल रमजान में कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार बढ़ोतरी ज्यादा महसूस हो रही है। गृहिणियों के अनुसार सेहरी और इफ्तार के लिए कई तरह की सामग्री खरीदनी पड़ती है, जिससे परिवार के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं व्यापारियों का तर्क है कि थोक मंडियों में माल महंगा मिल रहा है और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण खुदरा बाजार में कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता की समस्याओं पर डीएम का सख्त तेवर:बलरामपुर में समाधान दिवस पर कहा- समाधान नहीं तो कार्रवाई तय
    Next Article
    महोबा में 15 दिन से बिजली संकट:SDM ने तुरंत कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment