Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामलीला और शोभायात्रा में सुरक्षा पर फोकस:रामलीला में 5-6 हजार की भीड़ जुटेगी, बिजली तारों की जांच और सड़क पर दुकानों की सीमा तय

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में विजयादशमी और रामलीला कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार रात कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में रामलीला और शोभायात्रा आयोजकों के साथ धर्मगुरु व अन्य समुदाय के लोग शामिल हुए। अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइन के मुताबिक सुरक्षा, बिजली के तार, डीजे की ऊंचाई और यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। शहर में दो प्रमुख रामलीला और दो शोभायात्राओं के अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। बैठक में आयोजकों से कार्यक्रमों की जानकारी लेने के साथ उनकी स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। नगरपालिका, तहसील, पुलिस और अनुमति से जुड़ी दिक्कतों के निस्तारण को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। बिजली तारों की पहले होगी जांच सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। शोभायात्रा और पंडालों के आसपास बिजली के तारों की स्थिति जांचने के निर्देश दिए गए हैं। निजी आयोजकों से भी अपने स्तर पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। कटे-फटे या खुले तार मिलने पर उन्हें ठीक कराया जाएगा। डीजे की ऊंचाई समेत अन्य निर्धारित मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए। सड़क पर दुकानों की सीमा तय होगी रामलीला और शोभायात्रा के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए सड़क किनारे लगने वाली दुकानों की सीमा तय की जाएगी। मौके पर एक लाइन खींची जाएगी और दुकानदारों को उसके आगे दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। उल्लंघन होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। दो रामलीला में हजारों की भीड़ जुटेगी साकेत धाम रामलीला ग्राउंड में 17 से 25 अक्टूबर तक रामलीला होगी। 25 अक्टूबर को रात करीब 10:30 बजे रावण दहन के बाद झांकी निकलेगी। 26 अक्टूबर को भरत मिलाप और 27 अक्टूबर को राज्याभिषेक व गर्भा कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां 5 से 6 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। वहीं वकील संघ रामलीला ग्राउंड, आदर्श नगर में 17 से 25 अक्टूबर तक रामलीला होगी और 26 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां 2 से 3 हजार लोगों के आने की संभावना है। भरत मिलाप और शोभायात्रा का रूट भी तय 26 अक्टूबर को भरत मिलाप यात्रा साकेत धाम रामलीला ग्राउंड से गांधी नगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, हरदोई ओवरब्रिज होते हुए पार्क व्यू पैलेस के सामने हनुमान मंदिर पहुंचेगी। पूजा के बाद यात्रा कुम्हारन टोला होते हुए किला चौकी क्षेत्र स्थित भरत मिलाप मैदान जाएगी। कार्यक्रम के बाद आईबीपी तिराहा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा और गांधी नगर मैदान होते हुए साकेत धाम पहुंचेगी। 25 अक्टूबर को रावण दहन के बाद वकील संघ रामलीला ग्राउंड से शोभायात्रा गांधी नगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा और कचहरी पुल होते हुए बार एसोसिएशन उन्नाव में समाप्त होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी एसपी ने UP-112 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया:रिस्पांस टाइम चेक किया, PRV को 2 मिनट में पहुंचने और नम्र व्यवहार के निर्देश दिए
    Next Article
    दाऊजी मेले में आधी रात बेकाबू हुई भीड़:सुमित गोस्वामी और आशु ट्विंकल के गानों पर आधी रात तक झूमे युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment