Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू यादव गमछे से मुंह छिपाता रहा:जेल से भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस; ट्रस्ट के प्रायश्चित अनुष्ठान का दूसरा दिन

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ 'टिन्नू' और उसके भतीजे मनीष यादव की पुलिस को रिमांड मिल गई है। 39 घंटे की रिमांड मंजूर होने पर शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे पुलिस दोनों को लेने जिला जेल पहुंची। यहां जेल से निकलने के दौरान दोनों आरोपी अपना मुंह गमछे से छिपाते रहे। इसके बाद सीओ आशुतोष तिवारी दोनों को लेकर पुलिस लाइन चले गए। जहां दोनों से पूछताछ की जाएगी। बता दें शुक्रवार दोपहर फैजाबाद कोर्ट ने 39 घंटे की रिमांड मंजूर की। हालांकि, पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी। इससे पहले पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 6 आरोपी अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश को रिमांड पर ले चुकी है। बता दें टिन्नू पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए थे। वहीं गोरक्षा यात्रा पर अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज सुबह 10 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर संतों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह मीडिया से बात भी करेंगे। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मस्जिद नहीं तोड़ने देंगे, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे':मुस्लिम पक्ष को 30 दिन की मोहलत, सहारनपुर सांसद बोले- सरकार मालिकाना हक साबित करे
    Next Article
    'मगरमच्छ भतीजे को निगल गया, मैं बेबस खड़ा देखता रहा':बहराइच में चाचा बोले- लोथड़े बटोरकर लाया; बहनें खून से सने चादर से लिपटकर रोईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment