Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में वकील सड़कों पर:पीलीभीत में न्यायिक कार्य का किया कार्य बहिष्कार, अधिवक्ता संरक्षण कानून की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    रामपुर में एक अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को पीलीभीत के अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिले भर के वकील लामबंद होकर सड़कों पर उतरे और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ‘अधिवक्ता संरक्षण कानून’ (Advocates Protection Act) को तत्काल लागू करने की मांग की। रामपुर की घटना की खबर फैलते ही पीलीभीत के जिला मुख्यालय पर गहमागहमी शुरू हो गई। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन, सिविल बार और सेंट्रल बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए। आक्रोशित वकील जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और रामपुर कांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सीधा असर अदालती कार्यवाही पर पड़ा। जिले भर के वकीलों ने सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया, जिससे न्यायालयों में सन्नाटा पसरा रहा। दूर-दराज से आए वादकारी बिना सुनवाई के वापस लौट गए। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन के अंत में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी (DM) से मुलाकात की और राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गईं: सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त किया। वकीलों का कहना है कि समाज को न्याय दिलाने वाला तबका आज खुद असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर:90 मरीजों का सफल ऑपरेशन, 150 लोगों को बांटी किट, हर माह लगेगा कैंप
    Next Article
    कासगंज में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों का प्रदर्शन:तहसीलदार को 20 सूत्रीय ज्ञापन, अवैध स्थानांतरण समेत कई मांगें शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment