Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में वकील की गोली मारकर हत्या:भाई बोला- बाबू ने कहासुनी के बाद झोंका फायर, बचाव में खुद को गोली मारी, अस्पताल में तोड़फोड़

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोली मारकर वकील की हत्या कर दी गई। उनकी एक बाबू से कहासुनी हुई थी। इसी दौरान फायरिंग हुई। अधिवक्ता के भतीजे का आरोप है कि बाबू ने गोली मारकर हत्या की है। बाद में अपने बचाव के लिए खुद को घायल कर लिया है। मृतक अधिवक्ता का नाम फारुख है। जबकि जिला पंचायत बाबू असगर अली हैं। वारदात करीब डेढ़ बेज की है। हत्याकांड के बाद गुस्साए वकील के परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा किया। तोड़फोड़ कर खिड़की के शीशे तोड़ दिये। एसपी विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ डीएम अजय कुमार द्विवेदी जिला अस्पताल पहुंचे। आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता फारुख की पत्नी क्लर्क हैं। वो आज अपनी पत्नी से मिलने कार्यालय में आए थे। तभी किसी बात पर बाबू असगर अली और फारुख के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। भतीजा बोला- चाचा को अगसर ने मारी गोली वकील के भतीजे कामरान खान ने बताया- मेरी चाची से जिला पंचायत कार्यालय में चाचा मिलने गए थे। इसी दौरान बाबू असगर अली ने उनसे नोकझोंक की। इसके बाद उसने गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी। बाद में खुद को फंसता देख उसने अपने ऊपर भी फायरिंग की है। उसे भी सीने के पास गोली लगी है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को दी कैशलेस चिकित्सा सुविधा:बलरामपुर के 7000 से अधिक परिषदीय कर्मियों को मिलेगा लाभ
    Next Article
    शुगर मिल में गन्न्रे के साथ मजदूर का कचूमर बना:मुरादाबाद में दीवान शुगर मिल की चेन में गिरा मजदूर; फैमिली को लाश भी नसीब नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment