Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शुगर मिल में गन्न्रे के साथ मजदूर का कचूमर बना:मुरादाबाद में दीवान शुगर मिल की चेन में गिरा मजदूर; फैमिली को लाश भी नसीब नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में दीवान शुगर मिल में हुए रोंगटे खड़ा कर देने वाले एक हादसे में 32 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर मिल की चेन में गन्ने की पुलियां डालते समय अचानक चेन में गिर गया। गन्ने की पुलियों के साथ मजदूर का भी कचूमर बन गया। मजदूर के चेन में गिरने के बाद साथी मजदूर चेन बंद करने के लिए चिल्लाते रहे। कभी मिल के सुपरवाइजर तो कभी ठेकेदार तो कभी सिक्योरिटी गार्ड के पास दौड़ लगाई। लेकिन चेन नहीं रोकी गई। नतीजा ये हुआ कि मिल की चेन में गिरे सुपरवाइजर की डेडबॉडी तक नहीं मिली। चेन में गन्ने की पुलियों के साथ उसकी बॉडी भी पिल गई। हादसे का पता चलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मिल पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। हादसे का शिकार हुआ अरविंद (32 साल) पुत्र स्व. राजेंद्र मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में उत्तमपुर बहलोलपुर की मिलक गांव का रहने वाला था। उसकी पत्नी अनीता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अनीता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति अरविंद पिछले करीब 4 महीने से दीवान शुगर मिल में काम कर रहा था। बीती रात करीब 12:20 बजे मिल की चेन में गन्ने की पुली डालते समय अचानक पैर उलझने से अरविंद भी मिल की चेन में जा गिरा। उसने चेन से बाहर निकलने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह निकल नहीं सका। अरविंद को मिल की चेन में गिरता देख साथी मजदूरों जितेंद्र, राजेंद्र और गुलशन आदि ने शोर मचाया। सुपरवाइजर से लेकर ठेकेदार और सिक्योरिटी गार्ड तक से चेन बंद कराने की मांग की। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। अरविंद के परिवार में उसकी पत्नी अनीता के अलावा उसके तीन बच्चे इछा (6 साल), कारब (5 साल) और लक्षित (4 साल) हैं। परिवार में वह अकेला ही कमाने वाला था। पिता की मौत हो चुकी है और वृद्धा मां चंदरवती (65 साल) की जिम्मेदारी भी उसी पर थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में वकील की गोली मारकर हत्या:भाई बोला- बाबू ने कहासुनी के बाद झोंका फायर, बचाव में खुद को गोली मारी, अस्पताल में तोड़फोड़
    Next Article
    UGC रेगुलेशन के समर्थन में वकील एकजुट:लखनऊ में कैसरबाग चौराहे से परिवर्तन चौक तक नारेबाजी करते हुए निकाला मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment