Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर के स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़:कक्षाओं के ताले तोड़े, रजिस्टर बिखेरे; बच्चों की कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के थाना शहजाद नगर क्षेत्र स्थित खजुरिया प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात शरारती तत्वों ने स्कूल परिसर में घुसकर कक्षाओं के ताले तोड़े और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना का पता तब चला जब शनिवार को शिक्षक स्कूल पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अनुसार, शनिवार को स्कूल खोलने पर कक्षा तीन और चार के कमरों के ताले टूटे मिले। कक्षाओं के अंदर रखे कई रजिस्टर फर्श पर बिखरे हुए थे, और कुछ महत्वपूर्ण पत्रावलियों को जलाने का भी प्रयास किया गया था। इस घटना से विद्यालय स्टाफ में चिंता फैल गई। देखें, 5 तस्वीरें… रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जब शिक्षक दोबारा विद्यालय पहुंचे, तो तोड़फोड़ की और भी घटनाएं सामने आईं। स्कूल परिसर के कई गमले टूटे हुए पाए गए। छोटे बच्चों के बैठने के लिए रखी गई कुर्सियां भी तोड़ दी गई थीं। इसके अतिरिक्त, कक्षा चार में लगा सीलिंग फैन और बच्चों को पढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला व्हाइट बोर्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के बाद, खजुरिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने थाना शहजाद नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना शहजाद नगर के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच सब इंस्पेक्टर निरंजन सिंह को सौंपी गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे शरारती तत्वों की करतूत मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। निरीक्षक सिंह ने कहा कि जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी को सजा:सिद्धार्थनगर की अदालत ने आरोपी को ठहराया दोषी, 5 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया
    Next Article
    बुलंदशहर में ऐतिहासिक नुमाइश का शुभारंभ:प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने किया उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment