Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में गुस्सा:अमरोहा में 1.5 करोड़ मुआवजे की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    11 hours ago

    1

    0

    रामपुर में बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारूक अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के विरोध में अमरोहा के वकीलों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं के खिलाफ हत्या, लूटपाट और मारपीट की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। इससे अधिवक्ता समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि हत्या में शामिल आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें अधिकतम दंड दिया जाए। इसके अतिरिक्त, मृतक अधिवक्ता के परिवार को 1.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की भी मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू करने की मांग भी दोहराई, ताकि उन्हें अपने विधिक कार्य के दौरान समुचित सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण मिल सके। उन्होंने कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया। मांग की गई कि असलहा लेकर आने वाले व्यक्तियों की सघन जांच की जाए और न्यायालय परिसर में हथियारों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे और उन्होंने घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार श्रम संहिताओं के विरोध में बैंककर्मियों की हड़ताल:फिरोजाबाद में 200 करोड़ के लेनदेन पर असर, निजीकरण व 5-डे वर्किंग की मांग
    Next Article
    मेरठ में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी:खून से लथपथ बेटे को पिता ने कराया अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment