Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में गौशाला कंट्रोल रूम शुरू:12 आश्रय स्थलों के 3026 गौवंश को मिला संरक्षण, 24 घंटे CCTV से निगरानी

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर जनपद में स्थाई और अस्थाई गौ-आश्रय स्थलों की प्रभावी निगरानी के लिए विकास भवन में एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद की 12 गौशालाओं को ऑनलाइन जोड़ा गया है। यहां संरक्षित 3026 गौवंश की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न गौ-आश्रय स्थलों की लाइव फीड का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कैमरों के साथ ऑडियो माइक्रोफोन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम से सीधे संवाद स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौवंश के संरक्षण, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि सभी 12 स्थाई और अस्थाई गौ-आश्रय स्थलों को सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में फुटेज की निगरानी के लिए पशुधन प्रसार अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामलखन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनेता अन्नू कपूर की शॉर्ट फिल्म कॉल-1930 की शूटिंग शुरू:बोले- मैं खुद साइबर ठगी का शिकार हो चुका हूं, पाई-पाई लुट गई थी
    Next Article
    बलरामपुर की शालिनी को राज्य स्तरीय दौड़ में रजत:लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता, DM ने दीं शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment