Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में ईंधन आपूर्ति पर प्रशासन सख्त:कालाबाजारी, ओवररेटिंग पर कार्रवाई; सोशल मीडिया पर निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत जिला प्रशासन, पुलिस और खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृत्रिम कमी पैदा करने, कालाबाजारी करने या अनावश्यक भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया है कि जिले में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को घबराने या अधिक मात्रा में ईंधन खरीदने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस विभाग को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ या अफवाहों की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भी प्रशासन कड़ी निगरानी रख रहा है। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का जिम्मा सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने दोहराया कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदें। किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को तत्काल सूचित करने को कहा गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में स्पेशल एजुकेटर भर्ती इंटरव्यू:समय से शुरू नहीं होने पर अभ्यर्थियों में आक्रोश, दूसरे जनपदों के लोग हुए शामिल
    Next Article
    यातायात पुलिस ने 117 वाहनों के चालान काटे:एक डंपर, बस सीज; 2.45 लाख का जुर्माना वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment