Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में रसोई गैस की कमी नहीं:विधायक आकाश सक्सेना ने आपूर्ति समीक्षा की, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

    15 hours ago

    1

    0

    रामपुर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बीच, शहर विधायक आकाश सक्सेना ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी वैध उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, और आगामी ईद के त्योहार के लिए भी पर्याप्त गैस की व्यवस्था की गई है। विधायक सक्सेना ने रामपुर सेवक कार्यालय में गैस एजेंसी संचालकों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने गैस की आवक, वितरण प्रणाली और उपभोक्ताओं तक सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एजेंसी संचालकों ने विधायक को बताया कि कंपनियों से गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ उपभोक्ताओं को गैस मिलने में आ रही परेशानी का मुख्य कारण उनके पास वैध कनेक्शन न होना या केवाईसी प्रक्रिया का अधूरा रहना है। इस पर विधायक आकाश सक्सेना ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी वैध उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसी भी परिवार को असुविधा न हो। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने बताया कि ईद का त्योहार नजदीक होने के कारण उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गैस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। त्योहार के दौरान भी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। विधायक ने कहा कि कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति में गैस की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी पूरन, अमित दिवाकर, शादाब खान और सुबोध अग्रवाल सहित कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत:लाइन में गिर पड़े, अस्पताल में मृत घोषित
    Next Article
    सचिवों ने निलंबन के विरोध में चेतावनी दी:रामपुर में बहाली न होने पर धरने का किया ऐलान, तीन साथियों पर हुई है कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment