Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा:2 भाइयों की मौत, गाड़ी छोड़कर चालक फरार; जांच जारी

    10 hours ago

    1

    0

    रामपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे दो भाईयों की मौत हो गई। निखत मैरिज हॉल के निकट सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ताशका गांव के पास पिलिंग मशीन पर मजदूरी कर घर लौट रहे थे। बाइक सवार भाइयों की ट्रैक्टर ट्रॉली से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। वहां पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनमें शोक व्याप्त था। मृतक पहाड़ी गांव, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के निवासी थे। बड़े भाई का नाम दिनेश (27) और छोटे भाई का नाम रिंकू (23) बताया गया है। उनके पिता मोहन रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी दोनों बेटों पर ही थी। दोनों की शादी हो चुकी थी और उनके कुल पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली का नंबर ट्रेस कर चालक की पहचान की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU छात्रों ने IIT कानपुर विज्ञान मेले में लिया भाग:प्रो. एचसी वर्मा से मार्गदर्शन मिला, नवाचार से विशेषज्ञ प्रभावित
    Next Article
    अब खेतों में उगेगी 'खुशबू' और बरसेगा पैसा:बिठूर में किसानों को मिला मंत्र; लेमनग्रास और सिट्रोनिला से बदलेंगे तकदीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment