Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से बिहार-मालदा टाउन के लिए होली स्पेशल ट्रेनें शुरू:कानपुर, झांसी और लखनऊ के यात्रियों को राहत, टिकट बुकिंग शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें फरवरी और मार्च 2026 में अलग-अलग तिथियों पर चलेंगी। ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली, आनंद विहार और झांसी से बिहार और ओडिशा की ओर जाएंगी। 1. नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल (04054/04053) यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक रोज चलेगी। वहीं ये गाड़ी बरौनी से 22 फरवरी से 8 मार्च तक रोज चलेगी। इसके लिए रेलवे ने इस गाड़ी का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये ट्रेन नई दिल्ली से चलकर अलीगढ़, इटावा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा होते हुए बरौनी तक जाएगी। इसमें गाड़ी में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं। 2. नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल (04060/04059) यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक रोज चलेगी। वहीं ये गाड़ी सुपौल से 22 फरवरी से 8 मार्च तक रोज चलेगी। इसके लिए रेलवे ने इस गाड़ी का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये ट्रेन नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा होते हुए सुपौल तक जाएगी। इसमें गाड़ी में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं। 3. आनंद विहार–खुर्दा रोड स्पेशल (04066/04065) यह ट्रेन आनंदविहार टर्मिनल से 27 फरवरी से 3 मार्च तक रोज चलेगी। वहीं ये गाड़ी खुर्दा रोड से 28 फरवरी से 4 मार्च तक रोज चलेगी। इसके लिए रेलवे ने इस गाड़ी का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये ट्रेन नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, होते हुए खुर्दा रोड तक जाएगी। इसमें गाड़ी में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं। 4. आनंद विहार–शेखपुरा स्पेशल (04070/04069) यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से 20 फरवरी, 24 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और से 6 मार्च 2026 को चलेगी। वहीं ये गाड़ी शेखूपुरा से 20 फरवरी, 24 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और से 6 मार्च 2026 चलेगी। इसके लिए रेलवे ने इस गाड़ी का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये ट्रेन नई दिल्ली से चलकर अलीगढ़, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, आरा, बक्सर होते हुए शेखूपुरा तक जाएगी। इसमें गाड़ी में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं। 5. मालदा टाउन–आनंद विहार होली स्पेशल (03435/03436) यह ट्रेन 2 मार्च से 16 मार्च तक सप्ताह में एक सोमवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से 3 मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ये गाड़ी मालदा टाउन से भागलपुर, सुलतानगंज, गया, प्रयागराज, गोविंदपुरी, गाजियाबाद होती हुई आनंद विहार तक चलेगी। इसमें गाड़ी में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं। 6. वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–खुर्दा रोड स्पेशल (01929/01930) यह ट्रेन 27 फरवरी से 29 मार्च तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 27 फरवरी, 6 मार्च और 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार तक चलेगी। वहीं खुर्दा रोड से 1 मार्च, 8 मार्च और 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ये ट्रेन झँसी, ग्वालियर, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, गया और भुवनेश्वर होते हुए खुर्दा रोड जाएगी। इस गाड़ी में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं। बागेश्वर धाम के लिए कानपुर सेंट्रल से नई ट्रेन शुरू बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा कानपुर सेंट्रल से खजुराहो के लिए एक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया। यह विशेष ट्रेन आज कानपुर सेंट्रल स्टेशन से शाम18:10 बजे खजुराहो के लिए रवाना की जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों से होली पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और भीड़ कम होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय से टिकट बुक कर लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर काल करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के प्रयास में आरोपी को 10 साल की सजा:मुरादाबाद कोर्ट ने 4 हजार का जुर्माना भी लगाया, ‘कन्विक्शन अभियान’ के तहत फैसला
    Next Article
    झांसी में अश्लील वीडियो भेजकर NRI से 25 लाख मांगे:लैपटॉप हैक कर डाटा चुराया, थाईलैंड की सिम से करता था कॉल; मास्टरमाइंड अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment