Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर PWD गेस्ट हाउस के कमरे में आग:शॉर्ट सर्किट से वायरिंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले; 24 घंटे में मरम्मत हुई

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर में पीडब्ल्यूडी के वीवीआईपी गेस्ट हाउस के एक कमरे में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की चपेट में आने से कमरे की विद्युत वायरिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही कमरे में रखे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और इंटरनेट कनेक्शन का मॉडम भी जलकर राख हो गए। कमरे से धुआं उठता देख गेस्ट हाउस के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर आग बुझने के तुरंत बाद कमरे की साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। आग के कारण दीवारों और छत पर जमा काले धुएं की परत को साफ किया गया और पेंटिंग का काम भी शुरू हुआ। शॉर्ट सर्किट से खराब हुई विद्युत वायरिंग को भी दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि लगभग 24 घंटे के भीतर कमरे को दोबारा उपयोग लायक स्थिति में लाया जाए। हादसे के दौरान कमरे में कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल, नुकसान का आकलन किया जा रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए विद्युत वायरिंग की जांच और आवश्यक मरम्मत की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक
    Next Article
    श्मशान घाट में भरा पानी, सड़क किनारे किया अंतिम संस्कार:श्मशान तक पहुंचने का रास्ता भी था खराब, फतेहपुर सीकरी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment